Meerut Nagar Nigam Ward No.24: मेरठ वार्ड 24 की पार्षद सविता, नगर निगम में भाजपा वालों की सुनवाई नहीं, हमारी नहीं

Meerut Nagar Nigam Ward No.24 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड 24 की पार्षद सविता ने कहा कि नगर निगम में भाजपा वालों की सुनवाई नहीं तो हमारी कहां होगी।

Report :  Sushil Kumar
Update:2022-10-06 19:22 IST

मेरठ नगर निगम वार्ड 24 की पार्षद सविता

Meerut Nagar Nigam Ward No.24 Parshad: करीब 50 हजार की आबादी वाले नगर निगम वार्ड-24(कसेरुबक्सर) की बसपा पार्षद सविता ग्रेजुएट हैं। सविता नगर निगम अफसरों से बेहद नाराज हैं। न्यूजट्रैक से बातचीत में उन्होंने नगर निगम अफसरों से अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर निगम में बीजेपी वालों की सुनवाई हैं हमारी कोई सुनवाई नही। विकास कार्यो के लिए हमारे लिए बजट की कमी है । लेकिन बीजेपी वालों के लिए कोई कमी नही है। वह कहती हैं-नगर निगम अफसरों का सहयोग नही मिलने के बावजूद हमने करीब दो करोड़ रुपये के कार्य कराए हैं। बकौल सविता-कोरोना के कारण दो साल तक तो हमें एक रुपया भी काम कराने के लिए नही मिला। फिर भी हमने करीब 55 मीटर एक नाले का निर्माण कराया। इसके अलावा दो-तीन सड़कें और एक पार्क का निर्माण गंगानगर थाने के पीछे राधा गार्डन कॉलोनी में अमृत योजना के तहत कराया है।

बता दें‌ कि सविता 2017 में दूसरी बार पार्षद का चुनाव जीती थी। इससे पहले वह 2007 में निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में पार्षद का चुनाव जीत चुकी हैं। एक पार्षद के रूप में क्या आपके सामने कभी कोई ऐसा मामला आया है जिसे हल करना मुश्किल था? इस सवाल के जवाब में करीब 50 वर्षीय सविता निराशा भरे लहजे में कहती हैं,- हां,धन की व्यवस्था ना होने के कारण मैं अपने क्षेत्र में नाले का निर्माण पूरा नही करा सकी। नाले का निर्माण तीन सौ मीटर का रह गया। नाले का पूरा निर्माण नही होने के कारण क्षेत्र में पानी की निकासी नही हो पा रही है।

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है। इस सवाल के जवाब में सविता कहती हैं,-"हमारे यहां सीवर की व्यवस्था नही है। सीवर डलना बहुत जरुरत है। पानी की आपूर्ति हमारे यहां टंकी से होती है जिसकी हमारे यहां कोई समस्या नही है।" आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है। इस सवाल पर सविता कहती हैं,प्राइमरी स्कूल एक है जिसकी हालत ठीक नही है। हालांकि इसके सुधार के लिए हमने करीब दो-तीन लाख रूपये का कार्य कराया है। फिर भी यहां और सुधार की जरुरत है। यहां पानी भरा रहता है। इसमें सुधार के लिए कई बार शासन को भी लिखा । लेकिन,कोई सुनवाई नही हुई। हालत यह है कि बीजेपी वाले क्षेत्रों में ज्यादा काम हो रहे हैं। दलित और मलिन बस्तियों में काम कम हो रहे हैं।

बहनजी(मायावती) को अपना रोल मॉडल बताने वाली सविता भविष्य के प्लान के बारे में पूछने पर इतना ही कहती हैं- इरादा तो अगला चुनाव मेयर का लड़ने का है अगर बहनजी का आर्शीवाद मिल जाएगा तो।

Tags:    

Similar News