Meerut Nagar Nigam Ward No.44: मेरठ नगर निगम वार्ड-44 मोहनपुरी के पार्षद प्रसन्नजीत, जनता के लिए मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं

Meerut Nagar Nigam Ward No.44 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड-44मोहनपुरी के पार्षद प्रसन्नजीत ने कहा कि जनता के लिए मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-10-09 13:11 GMT

मेरठ नगर निगम वार्ड-44 मोहनपुरी के पार्षद प्रसन्नजीत

Meerut Nagar Nigam Ward No.44 Parshad: करीब 35 हजार की आबादी वाले मेरठ नगर निगम वार्ड-44(मोहनपुरी) के पार्षद प्रसन्नजीत कहते हैं,मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे जनता के लिए खुले हैं। बकौल, प्रसन्नजीत मैं मेरठ में अकेला पार्षद हूं जिसने 20-20 फ़ीट के फ्लैग इसलिए लगाए थे कि मैं 24 घंटे जनता के लिए उपलब्ध हूं। इसमें मैने अपना मोबाइल नम्बर भी दिया था। ताकि जनता अपनी परेशानी मुझे बता सके। 38 साल के प्रसन्नजीत निर्दलीय चुनाव जीते थे। उनको चुनाव में 48.92 फीसदी मत प्राप्त हुए थे।

प्रसन्नजीत कहते हैं,"मैं अपने वार्ड में करीब छह करोड़ रुपये के विकास कार्य करा चुका हूं। इनमें अंबेडकर प्रतिमा से ईव्ज चौराहे तक करीब दो करोड़ रूपये के बजट में सड़क का निर्माण कराया। मेघदूत से फूलबाग तक बड़ी सडक बनवाई। पुरानी मोहनपुरी में शिविर लाइन डलवाई।" हां,एक बड़ा काम में नहीं करा सका। मसलन,बाल्मीकी बस्ती के पास नाले की दीवार टूटी पड़ी है। इसको बनवाने की मैने कोशिश तो बहुत की। लेकिन बजट के अभाव में काम नहीं हो सका।

इस वार्ड में स्वास्थ्य केन्द्र नहीं है। अलबत्ता, तीन प्राइमरी स्कूल हैं, जिनकी हालत खराब है। प्रसन्नजीत कहते हैं,"स्कूल की हालत में सुधार के लिए मैने बीएसए के पत्र लिखा। उन्होंने शासन से गुहार लगाई। लेकिन काम नहीं हो सका।" आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। इसके जवाब में प्रसन्नजीत कहते हैं,"मेरे रोल मॊडल डॊ.भीमराव अम्बेडकरजी हैं। उन्हींके बताए मार्ग पर मैं चलने की कोशिश करता हूं।" आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है। इस सवाल के जवाब में प्रसन्नजीत कहते हैं, "पानी और सीवेज की हमारे यहां कोई समस्या नहीं है।" राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? इस सवाल पर मुस्करा कर प्रसन्नजीत कहते हैं,भाई साहब,जनता की सेवा कर रहा हूं। राजनीति में नहीं भी आता तो जनता की सेवा ही करता। भविष्य का प्लान पूछने पर एक बार फिर से चेहरे पर मुस्कान लाते हुए प्रसन्नजीत कहते हैं,"एक बार फिर से चुनाव लड़ने का इरादा है। बाकी निर्णय तो जनता को करना है।" 

Tags:    

Similar News