Meerut Nagar Nigam Ward No.50: मेरठ नगर निगम वार्ड-50 नंगला बट्टू के पार्षद संजय सैनी, इनका कहना है काम बोलता है

Meerut Nagar Nigam Ward No.50 Nagla Battu Parshad: 45 वर्षीय संजय सिंह सैनी पिछले चुनाव में 45.95 फीसदी मत लेकर बीजेपी के टिकट पर पार्षद बने थे।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-10-13 13:59 GMT

Meerut Nagar Nigam Ward No.50 Nagla Battu Parshad

Meerut Nagar Nigam Ward No.50 Nagla Battu Parshad: नगर निगम वार्ड-50 के पार्षद संजय सिंह सैनी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। क्षेत्र में जनप्रिय राजनेताओं में शुमार है, जो आमजन से सरलता से मिलते हैं, सहजता से उपलब्ध होते हैं और सहृदयता से जन-कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। जनहित उनका ध्येय होता है । जनता की खुशहाली के लिए वे प्रतिबद्धता से हर समय प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र में शायद ही ऐसा कोई होगा जो कि उनको जानता नहीं होगा। इसकी वजह उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य हैं। अपने वार्ड की कोई ऐसी गली या सड़क नहीं होगी जहां पर उनके द्वारा काम ना कराया गया हो। यही नहीं, कोरोना काल में अपना दफ्तर खोलकर लोंगो को वैक्सीन लगवाई है।

45 वर्षीय संजय सिंह सैनी पिछले चुनाव में 45.95 फीसदी मत लेकर बीजेपी के टिकट पर पार्षद बने थे। पार्षर्दी चुनाव जीतने के बाद से ही वें 45 हजार आबादी वाले अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने के लिए जुट गये थे। संजय सिंह सैनी कहते हैं,"आज इलाके में लगभग 9 करोड़ से भी अधिक रुपए के विकास कार्य कराए जा सके हैं।" विकास के सफर पर एक नजर डालते हुए संजय सिंह सैनी कहते हैं कि हमने नंगला बट्टू में 1 करोड़ 85 लाख रूपये में सड़क बनवाई। इसके अलावा भी अपने क्षेत्र में तीन-चार सड़कें बनवाई। पैच वर्क भी लगातार चलता रहता है। इसके अलावा ग्रीन बैल्ट का काम हमारा साकेत वाली मैन रोड पर अभी भी चल रहा है। यहां टाइल्स,ग्रील आदि लगवाई है। ढाई करोड़ रूपये का बजट है इसका।

संजय सिंह कहते हैं कि नगर निगम फंड के अलावा हमने सांसद व विधायक निधि से भी काम कराए हैं। स्थानीय सांसद ने पूरा सहयोग दिया। सांसद निधि से चार काम कराए गए। विधायक निधि से एक काम कराया गया। वह कहते हैं,"कोई भी कार्य हो, सांसद ,विधायक ने हमेशा मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। फिर भी एक-दो काम ऐसे हैं जो कि अधूरे रह गए। जैसे कि पांडव नगर,नेताजी नगर की सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका। यह सड़क पहले ही कुछ खराब थी। बाकी बारिश ने हालत खराब कर दी।"

आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है? इस सवाल के जवाब में संजय कहते है,"पानी की लाइन हमारी पांडव नगर में तो एमडीए ने डाल रखी है। बाकी हमने जल निगम से डलवा दी। इसलिए पानी की हमारे यहां कोई दिक्कत नहीं है। सीवेज स्थित भी हमारे यंहा कम्पलीट है।" राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? इस सवाल के जवाब में संजय सिंह तपाक से कहते हैं-अपना कारोबार करते और क्या। मेरा किताबों की सप्लाई का कारोबार है। आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। मोदीजी और योगीजी ही मेरे रोल मॊडल हैं।

Tags:    

Similar News