Meerut Nagar Nigam Ward No.62: मेरठ नगर निगम वार्ड 62 इन्द्रा नगर के पार्षद विपिन जिन्दल, सफाई के मामले में वार्ड को बना रखा है चका-चक

Meerut Nagar Nigam Ward No.62 Indira Nagar Parshad: विपिन जिन्दल कहते हैं,”हमारे क्षेत्र में सरकारी प्राइमरी स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2022-10-13 17:40 IST

Meerut Nagar Nigam Ward No.62 Indira Nagar Parshad

Meerut Nagar Nigam Ward No.62 Indira Nagar Parshad: मेरठ। करीब 18 हजार की आबादी वाले नगर निगम वार्ड-62(इन्द्रा नगर) के पार्षद विपिन जिन्दल बेफालतू खर्च करने के शौकीन नहीं हैं। दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर पार्षद बने विपिन जिन्दल(57) को पिछले चुनाव में 63.68 फीसदी वोट मिले थे। उनको दूसरी बार इतने अधिक वोट मिलना बताता है कि लोग उनके कामों से कितना खुश और संतुष्ट हैं। वह कहते है,"मैं बचपन से ही बीजेपी में हूं। मेरे पिताजी भी बीजेपी में थे।"

विपिन जिन्दल के अनुसार सरकारी पैसा हो या अपना पैसा बेफालतू खर्च नहीं करना चाहिए। बकौल विपिन जिन्दल,"मेरे इलाके की सड़के-गलियां आदि सब दुरुस्त हैं। अगर सड़क टूटी है और वहां पर रिपयेरिंग से काम चल सकता था। सड़क की रिपयेरिंग कराई। जहां नई बननी जरुरी थी वहां नई सड़क बनवाई।" वह कहते हैं-वैसे समाज में यह देखा जाता है कि आपने कितने करोड़ रुपये का काम करवाया है। मसलन,मैने साढ़े चार करोड़ रुपये अपने क्षेत्र के विकास कार्यो पर खर्च किये हैं। लेकिन ये साढ़े चार करोड़ दूसरो के दस करोड़ रुपये के बराबर हैं।

आपके क्षेत्र में स्कूल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने है। इस सवाल के जवाब में विपिन जिन्दल कहते हैं,"हमारे क्षेत्र में सरकारी प्राइमरी स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।" आपके क्षेत्र में पानी और सीवेज व्यवस्था की स्थिति क्या है। इस सवाल पर विपिन जिन्दल कहते हैं-सीवर लाइन अभी हमारे यहां डली नहीं है। रहा सवाल पानी का तो यहां पर ट्यूबवैल से जलापूर्ति है। पानी की कोई दिक्कत नहीं है। नगर निगम अफसरों के सहयोग के सवाल पर विपिन जिन्दल कहते हैं,"पूरा सहयोग मिला है। कोई काम छूटा नहीं है। मैं तो काम ढूढता रहता हूं कि कोई काम मिले तो कराऊं।"

जनता आप से कब मिल सकती है। इस सवाल के जवाब में विपिन जिन्दल कहते हैं-इलाके की जनता मेरा परिवार है। कभी भी मिल सकती है। वैसे मैं सुबह 11-12 बजे तक घर पर जनता से मिलता हूं। फिऱ जनता के कामों को कराने के लिए नगर निगम वगैरह जाता हूं। शाम को फिर जनता से मिलता हूं। कहने का मतलब यही है कि जनता के लिए मैं 24 घंटे उपलब्ध हूं। आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं। इस सवाल के जवाब में विपिन जिन्दल कहते है,"मेरे रोल मॊडल मोदी जी है। फिर तनिक रुक कर कहते हैं, वैसे में सरकार पटेल को मानता हूं।"

राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? इस सवाल पर मुस्कारते हुए विपिन जिन्दल कहते हैं-शायद में और पढ़ लेता। फिर आज कहीं अधिकारी होता।

Tags:    

Similar News