Meerut Nagar Nigam Ward No.7: मेरठ नगर निगम वार्ड सात-के पार्षद महेन्द्र सिंह भारती, अपने अधिकतर वादों को किया पूरा

Meerut Nagar Nigam Ward No.7 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड सात-के पार्षद महेन्द्र सिंह भारती ने कहा कि पार्षद बनने के बाद अपने अधिकतर वादों को मैनें पूरा किया है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2022-10-07 17:10 IST

मेरठ नगर निगम वार्ड सात-के पार्षद महेन्द्र सिंह भारती

Meerut Nagar Nigam Ward No.7 Parshad: नगर निगम के अनुसूचित जाति के आरक्षित वार्ड-सात में भाजपा के पार्षद महेन्द्र सिंह भारती की मानें तो उन्होंने विकास कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी है। करीब 62 वर्षीय महेन्द्र सिंह भारती का कहना है कि उन्होंने पार्षद बनने के बाद अपने अधिकतर वादों को पूरा किया है। न्यूजट्रैक से बातचीत में महेन्द्र सिंह भारती कहते हैं- मेरे क्षेत्र में मलिन बस्तियां है और अधिकांश इलाका देहात का है। जब में पार्षद बना तब यहां के हालात बहुत खराब थे। सड़के टूटी पड़ी थीं। गलियों की हालत तो और भी खराब थी। लेकिन मैने दिन-रात भागदौड़ करके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें और सोलर लाइटें लगवाईं। पक्के रास्तों का निमार्ण करवाया। कुल मिलाकर सात-आठ करोड़ के विकास कार्य कराएं।

लोगों का साथ मिलने से मैंने कई विकास कार्य करवाए। महेन्द्र सिंह भारती आगे कहते हैं इतना कार्य तो मैने तब कराया है जबकि मेरठ का महापौर बसपा का है। बावजूद इसके मैने क्षेत्र की जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्य कराने में कोई कोर कसर नही छोड़ी। कुछ काम अभी चल रहे हैं। वें भाजपा पार्षद हैं लेकिन उन्होंने कभी भी लोगों के साथ राजनीतिक भावना से बात नहीं की। वे सिर्फ समाजसेवी के रूप में कार्य करते आ रहे हैं।

हालांकि महेन्द्र सिंह भारती का यह भी कहना है कि क्षेत्र की हालत इतनी खराब है कि 50-60 करोड़ रूपये भी क्षेत्र के विकास कार्यो के लिए बहुत कम हैं। पार्षद कहते हैं,मैने सोफीपुर गांव के शमशान घाट का जीर्णोद्धार  कराया। सोफीपुर अम्बेडकर भवन में टाइल्स लगवाई। एकता नगर,अमन विहार,कृष्णानगर न्यू फ्रैन्डस कॉलोनी,परिवहनपुरम आदि इलाकों की सड़के बनवाई। इसके अलावा वार्ड में  शौचालयों का निर्माण करवाया।

भाजपा पार्षद को मेरठ की बसपान महापौर से अधिक शिकायत डूडा से हैं। उनका कहना है कि उनके द्वारा सोफीपुर,एकता नगर व कृष्णानगर आदि मलिन बस्तियों के विकास कार्यो के लिए करीब चार करोड़ के प्रस्ताव डूडा को भेजे जा चुके हैं। लेकिन अफसोस की बात है कि एक भी पैसा अभी तक डूडा द्वारा नही दिया गया है। महेन्द्र सिंह भारती आगे कहते हैं,बावजूद इसके मैने दिन-रात भागदौड़ करके विधायक निधि समेत दूसरे कई माध्यमों के द्वारा क्षेत्र के विकास कार्य पूरे कराने की कोशिश की है। कुछ कार्य जरुर अधूरे हैं जैसै कृष्णानगर नाले की दीवार रिपेयरिंग होनी हैं।

महेन्द्र भारती के अनुसार मेरे इन कार्यो के कारण ही वार्ड सात विकास कार्य में सबसे आगे है। इलाके में जाकर किसी से भी पूछ लीजिए हर कोई यह कहेगा कि हम लोगों की जो भी मांग थी वह पार्षद ने पूरी की है।

Tags:    

Similar News