Meerut Nagar Nigam Ward No. 79: मेरठ किदवई नगर वार्ड के पार्षद राशिद, राजनीति में पार्षद ही जनता के सबसे करीब होता है

Meerut Nagar Nigam Ward No. 79 Parshad: मेरठ नगर निगम वार्ड संख्या 79 किदवई नगर के पार्षद राशिद ने बताया नगर निगम अफसरों का सहयोग तो हमें बिल्कुल भी नहीं मिल रहा।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-10-29 11:02 GMT

मेरठ नगर निगम वार्ड संख्या 79 किदवई नगर के पार्षद राशिद

Meerut Nagar Nigam Ward No. 79: नगर निगम वार्ड-79 (किदवई नगर) के समाजवादी पार्षद राशिद क्षेत्र के कद्दावर समाजवादी पार्टी नेताओं में शुमार होते है। इलाके में उनकी छवि दिन-रात क्षेत्र की चिंता करने वाले पार्षद की है। पिछले चुनाव में 38.09 फीसदी वोट मिलना राशिद की क्षेत्र में लोकप्रियता साबित भी करता है।

Newstrack के साथ बातचीत में करीब 42 वर्षीय राशिद दावा करते हैं कि उनके द्वारा अपने क्षेत्र में करीब-करीब ढाई करोड़ रुपये के विकास कार्य कराएं गए हैं। जैसे ओडियन नाले की दीवार कराई। वह कहते हैं,"यहां रोड भी चौड़ी हो गई और जो गिरने-गिराने का डर रहता था वह भी अब खत्म हो गया है। इसके अलावा अपने वार्ड में सीवर का काम करा दिया। अब हमारे वार्ड में सीवर चालू हो गए हैं।" जलभराव की समस्या पर राशिद कहते है,":जलभराव की समस्या है। ढवाई नगर में नाले की पुलिया बननी है। इसकी वजह से वहां पानी भर रहा है।" कोई ऐसा काम भी है जो आप काफी कोशिश के बाद भी नहीं करा सके। इस सवाल के जवाब में राशिद कहते हैं," हां,कुछ काम हैं ऐसे, जैसे हमारी कुछ गलियों का काम था, उनको हम काफी कोशिश के बाद भी कर नहीं पाए। नगर निगम ने इस मामले में ढील दे रखी है। नगर निगम अफसरों का सहयोग तो हमें बिल्कुल भी नहीं मिल रहा।"

पीने के पानी की समस्या की बावत पूछने पर पार्षद राशिद कहते हैं,"पीने के पानी की हमारे क्षेत्र में समस्या नहीं है। आपके क्षेत्र में स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कितने हैं। इस सवाल के जवाब में पार्षद राशिद कहते हैं," प्राइमरी और स्वास्थ्य केन्द्र हमारे वार्ड में नहीं हैं।" पार्षद के रूप में आपका कौन सा टर्म है? इस सवाल के जवाब में राशिद कहते हैं," यह मेरा पहला टर्म है।"

जनता आप से कब मिल सकते हैं? इस सवाल के जवाब में तपाक से राशिद कहते हैं,"जनता की सेवा में तो हम 24 घंटे रहते हैं। कोई भी कभी भी हमसे मिल सकता है। क्योंकि राजनीति में पार्षद ही जनता के सबसे करीब होता है।" राजनीति में नहीं आते तो क्या करते? इस सवाल पर राशिद मुस्कारते हुए कहते हैं,"व्यापार करते और क्या करते। "

आप अपना रोल मॉडल किसे मानते हैं? मेरे आदर्श शहर विधायक रफीक अंसारी हैं। उन्होंने ही राजनीति सिखाई और राजनीति में ईमानदारी से राजनीति करनी भी सिखाई। 

Tags:    

Similar News