Meerut: श्रीकांत त्यागी की पत्नी के समर्थन में त्यागी समाज ने सिवाया टोल प्लाजा पर किया कब्जा, कराया फ्री

Meerut News: नोएडा में महिला से अभद्रता करने के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के लोगों ने सिवाया टोल प्लाजा पर कब्जा कर धरना दिया

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-09-09 10:31 GMT

सिवाया टोल प्लाजा पर त्यागी समाज ने किया धरना

Meerut News: नोएडा में महिला से अभद्रता करने के आरोप में जेल में बंद श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) की पत्नी अनु त्यागी के समर्थन में आज मेरठ और आसपास के जनपदों से त्यागी समाज के लोगों ने सिवाया टोल प्लाजा पर कब्जा कर धरना दिया। इस दौरान टोल प्लाजा की सभी लाइन टोल फ्री रही। इस दौरान टोल कर्मचारियों से त्यागी समाज के लोगों की उनकी नोकझोंक भी हुई।

धरना दे रहे लोगों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

सूचना पर दौराला पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग टोल फ्री कर धरने पर डटे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। धरना दे रहे लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।


दरअसल, नोएडा जेल में बंद श्रीकांत त्यागी के समर्थन में त्यागी समाज के लोग कई दिनों से कमिश्नरी पार्क में धरना दे रहे हैं। पिछले दिनों मेरठ आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी विरोध करने का प्रयास किया गया था। भारतीय किसान यूनियन के नेता मांगेराम त्यागी ने कल मेरठ कमिश्नरी के बाहर धरना देते हुए आज टोल फ्री कराने की चेतावनी दी थी।

पुलिस ने BJP सांसद के कहने पर गलत तरह से की श्रीकांत पर की कार्रवाई: मांगेराम त्यागी

मांगेराम त्यागी आज फिर कहा कि नोएडा पुलिस ने भाजपा सांसद महेश शर्मा के कहने पर गलत तरह से श्रीकांत त्यागी को ना सिर्फ जेल भेजा है, बल्कि पुलिस ने गलत तरीके से गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की। यही नहीं श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु और एक अन्य रिश्तेदार को अवैध तरह से हिरासत में रखा। इस सबंध में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की जाए।

टोल प्लाजा के उप महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने प्रदर्शनकारियों द्वारा जबरन सिवाया टोल प्लाजा की सभी लाइन टोल फ्री कराये जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि त्यागी समाज के करीब दो दर्जन लोगों द्वारा सिवाया टोल प्लाजा पर कब्जा कर लिया गया। प्रदर्शनकारी गद्दे दरी बिछाकर धरना दे रहे हैं।  

Tags:    

Similar News