Meerut News: लोगों के साथ ठगी करने वाले 7 शातिर गिरफ्तार, नाम बदलकर करते थे ठगी

Meerut News: पुलिस अधिकारी के अनुसार अभियुक्ता शालू शर्मा अपनी पहचान व नाम बदलकर शालू शर्मा नाम का आधार कार्ड का प्रयोग कर जालसाजी, धोखाधडी, फिरौती जैसे गम्भीर अपराध कारित करती है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-09-04 17:02 GMT

गिरफ्तार अभियुक्त (Pic: Newstrack)

Meerut News: मेरठ पुलिस ने लोगों के साथ धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में आज रात एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय मेरठ के आदेशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध प्रचलित अभियान मे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज थाना परतापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 338/2024 धारा 308(5)/115(2)/61(2) बीएनएस मे वांछित 07 अभियुक्तों जिसमे दो महिलाएं शामिल हैं गिरफ्तार किया है।

ये हुए गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी का अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम आसिफ (27)पुत्र सईद निवासी राजीव नगर थाना हर्ष विहार पूर्वी दिल्ली,अनिकेत(23) पुत्र पप्पू निवासी सैनिक कालोनी कसेरूखेडा थाना लालकुर्त्ती जनपद मेरठ, दीपक(28) पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी डिल्ला थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद, फिरोज(28) पुत्र इशहाक निवासी राजीव नगर बैक कालोनी मंडौली थाना हर्ष विहार दिल्ली, फहीम पुत्र मौ0 फारूख निवासी शहीदनगर साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद, रूहीना खान(30) पुत्री अफजाल निवासी अशोक मौहल्ला मौजपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली और शालू शर्मा (23) निवासी मधू विहार दिल्ली हैं। 

मुखबिर की सूचना पर हुई रेड

पुलिस अधिकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूठा रोड से की गई है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना से सम्बन्धित 1 गाडी स्विफ्ट, 01 मोटर साईकिल, 07 मोबाइल फोन व एक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभियुक्ता शालू शर्मा अपनी पहचान व नाम बदलकर शालू शर्मा नाम का आधार कार्ड का प्रयोग कर जालसाजी, धोखाधडी, फिरौती जैसे गम्भीर अपराध कारित करती है जबकि पैन कार्ड मे अभियुक्ता का नाम सुमैहया पुत्री अजर मुस्तफा अंकित है। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई थाना परतापुर के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द्र गौतम कर रहे थे। 

Tags:    

Similar News