NEET Exam Controversy: नीट परीक्षा धांधली के ख‍िलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा

NEET Exam Controversy: महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि जिस तरीके से अनियमितताएं लगातार सामने आ रही है। पूरे देश में जो भी परीक्षा होती है उसमें कहीं ना कहीं पेपर लीक हो जाता है। आज बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-06-21 12:35 GMT

नीट एग्जाम में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता (Pic:Newstrack)

Meerut News: नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस धरना प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, तेजपाल डाबका, विनोद, अनिल शर्मा, इरशाद, अरविन्द तालियान, सोनू कुमार प्रजापति, चौ० दिनेश कुमार सहित स्थानीय अनेक बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने उच्च शिक्षण संस्थाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ियों को लेकर केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार पर भी जमकर हमला बोला।

महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि जिस तरीके से अनियमितताएं लगातार सामने आ रही है। पूरे देश में जो भी परीक्षा होती है उसमें कहीं ना कहीं पेपर लीक हो जाता है। आज बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा तुरंत रद्द करना चाहिए और इसको दोबारा से आयोजित किया जाना चाहिए। परीक्षा परिणाम चार जून को जारी हुआ था। जिसमें कई अनियमितताएं जाहिर हुई, पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया।

भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, और हरियाणा में नीट परीक्षा से सम्बन्धित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण की आशंका से ग्रसित हो गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करके युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा किया था। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि परीक्षा को रद्द करते हुए सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाये। साथ ही कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि परीक्षा में धांधली की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।

Tags:    

Similar News