Meerut News: बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस शुरू करेगी महा जनसंपर्क अभियान

Meerut News: कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का बुद्धिजीवी वर्ग नरेंद्र मोदी सरकार की जुमले बाजी की बातों से ऊब चूका है। कांग्रेस बुद्धिजीवि वर्ग में लगातार अपनी पहुँच बढ़ा रही है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-10-14 13:43 GMT

बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए कांग्रेस शुरू करेगी महा जनसंपर्क अभियान: Photo-Newstrack

Meerut News: अखिल भारतीय कांग्रेस विचार विभाग के राष्ट्रीय महासचिव रघुनन्दन त्यागी ने आज यहां कहा कि कांग्रेस देश के बुद्धिजीवी वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने के लिये 20 अक्टूबर से एक महा जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

शहर के बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले हिमाचल, फिर कांग्रेस बुद्धिजीवी वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए शुरू करेगी महा जनसंपर्क अभियान और अब पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का बुद्धिजीवी वर्ग नरेंद्र मोदी सरकार की जुमले बाजी की बातों से ऊब चूका है। कांग्रेस बुद्धिजीवि वर्ग में लगातार अपनी पहुँच बढ़ा रही है।

कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गाँधी जी कि भारत जोड़ो यात्रा से देश की जनता में कांग्रेस के प्रति विश्वास में जबरदस्त वृद्धि हुई। भारत जोड़ो यात्रा में उमडा जन सैलाब इसका उदाहरण है। कांग्रेस नेता रघुनंदन त्यागी ने कहा कि कांग्रेस विचार विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद गिरिजा व्यास लगातार राज्यों का भृमण कर रही हैं।

इससे पूर्व विचार विभाग के जिलाध्यक्ष हरीश त्यागी का अभिनन्दन किया गया। जिलाध्यक्ष अवनीश त्यागी, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने रघुनन्दन त्यागी का कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के स्थानीय प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, नईम राणा, तेजपाल डाबका, मुकेश गुप्ता, अंसार अहमद, सेम पीटर आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News