Meerut News: CM केजरीवाल को समन के खिलाफ सड़क पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता, ED का फूंका पुतला

Meerut News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन के खिलाफ मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के सामने ही ईडी का पुतला फूंका।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-11-02 15:26 IST

मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन (न्यूजट्रैक)

Meerut News: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन के खिलाफ मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मेरठ कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए पुलिस के सामने ही ईडी का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस से घबरा कर नरेंद्र मोदी घबरा गए हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक झूठे केसों में आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और जेल में डाला जा रहा है। ईडी की नोटिस अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति को रोकने की एक साजिश है। प्रदर्शन उपरान्त राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया।

आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं प्रधानमंत्री 

पार्टी जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहते हैं। जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में प्रधानमंत्री बने हैं, तबसे अगर एक आदमी से वह सबसे ज्यादा परेशान हैं, सबसे ज्यादा डरते हैं, वह अरविंद केजरीवाल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को लगता था कि उनका अश्वमेध का रथ कोई नेता या पार्टी रोक सकती है तो उसका नाम आम आदमी पार्टी है। जब 2014 के चुनाव के बाद एक के बाद एक हर राज्य के चुनाव में भाजपा जीत रही थी तो फरवरी 2015 में प्रधानमंत्री की हर कोशिश के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को मात्र तीन सीटों पर दिल्ली में समेट दिया।

आम आदमी पार्टी 70 में 67 सीट लेकर आई। 2020 में फिर भाजपा ने अपना पूरा जोर लगा दिया। एक-एक नेता को उतार दिया कई प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रचार प्रसार में लगे रहे, जब उससे भी काम नहीं चला तो दिल्ली का माहौल खराब कर दिया। लेकिन उसके बावजूद दिल्ली के लोगों को अपने बेटे अरविंद केजरीवाल से प्यार है और उन्होंने फिर से भारी बहुमत से अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाकर भेजा। 70 में से 62 सीट आम आदमी पार्टी को दी। आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि अब भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पता है कि वह चुनाव में अरविंद केजरीवाल को, आम आदमी पार्टी को नहीं हरा सकते हैं इसलिए आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए आम आदमी पार्टी के एक-एक नेताओ को जेल में डाल कर आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश की जा रही है।

अंकुश चौधरी ने कहा कि एक के बाद एक भाजपा अपनी सीबीआई और ईडी का प्रयोग करके अपने विपक्ष के सारे नेताओं को जेल में डालने की कोशिश कर रही है।यह इस देश में लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास है। अगर आप चुनाव नहीं जीत सकते तो जो लोग आपको चुनाव में हरा रहे हैं, उन लोगों को जेल में डाल दो जिससे आपको चुनाव की जरूरत ही नहीं पड़े। फिर इस देश में चुनाव नहीं बचेगा, फिर इस देश में संविधान नहीं बचेगा। अगर 2024 में बीजेपी जीत गई तो देश में लोकतंत्र ख़तम हो जायेगा और हम यह होने नहीं देंगे।

प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी हेम कुमार, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष करन अग्रवाल, जिला सचिव प्रीति चौधरी, लक्ष्मी, संतोष, नीलम, कैप्टन कपिल शर्मा, जिला सचिव कृष्ण शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष तेजस चौहान, किठौर विधानसभा अध्यक्ष राहुल चौधरी, हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष संदीप त्यागी, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी, ब्ल्ै जिलाध्यक्ष शुऐब, महिला जिलाध्यक्ष आरज़ू कंडारी, माईनॉरिटी विंग जिलाध्यक्ष ईस्माइल त्यागी, सीमा, इन्द्रा देवी, अनमोल कोरी, यशवीर, कुलविंदर कंडारी, वसीम सलमानी, फलक चौहान, अश्फाक, देव अग्रवाल, अजय कुमार, राहुल खाटीक, सुशील वर्मा, यासीन मलिक, अय्यूब कस्सार, बंटी जाटव, फारुख, रियाजुद्दीन सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News