Meerut News: दहेज की बलि फिर चढ़ी एक विवाहिता, हत्या कर आरोपी पति मौके से हुआ फरार

Meerut News: यूपी के मेरठ में दहेज के लिए हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर घटनास्थल थाना लोहिया नगर की पुलिस मौके पर पहुंची।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-09-14 09:50 GMT

Meerut News (photo: social media )

Meerut News: आधी आबादी को उनका पूरा हक देने की कवायद जोरों पर हैं। लेकिन इन सबके बीच वास्तविक स्थिति आज भी ढ़ाक के तीन पात है। आज भी दहेज प्रथा कायम है। दहेज के नाम पर महिलाओं की बलि लेने की प्रक्रिया बदस्तूर जारी है। जी हां, यूपी के मेरठ में दहेज के लिए हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर घटनास्थल थाना लोहिया नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल मोर्चरी भेज दिया। मृतका के महिला के भाई द्वारा थाने में महिला के पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। आरोपी पति की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, मेरठ के ढबाई नगर निवासी महिला रेशमा(35) की शादी सद्दीकनगर निवासी महबूब के साथ पांच वर्ष पहले हुई थी। रेशमा के भाई आसिफ का आरोप है कि शादी के बाद से ही महबूब दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसकी बहन को प्रताड़ित करता रहता था। गुरुवार सुबह भी उसने विवाद किया। आसिफ ने कहा कि विरोध करने पर महबूब ने रेशमा का चुन्नी से गला घोट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी महबूब मौके से फरार हो गया।लोहिया नगर थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह ने घटना की प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि मृतका रेशमा की आरोपी हमलावर महबूब से दूसरी शादी है। महबूब से दो बच्चे भी हैं।

पहले पति से तलाक के बाद महबूब से की शादी 

रेशमा ने पहले पति से तलाक के बाद महबूब से शादी की थी। पहले पति से भी रेशमा के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के कुछ अर्सा बाद से ही दहेज की मांग को लेकर महबूब द्वारा रेशमा का शारारिक व मानसिक उत्पीड़न किया जाने लगा था।

Tags:    

Similar News