Meerut News: कबूतरों की उड़ान पर सट्टा लगाने वाले 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टेबाजों में मचा हड़कंप

Meerut News: भीम नगर चन्द्रा के मकान के बराबर से कुछ लोग कबूतरों को उड़ा कर उन पर दांव लगा रहे थे। पुलिस को देख कर वह भागने लगे। परंतु पुलिस ने मौके से दस लोगों को पकड़ लिया। अन्य की धरपकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-10-15 16:28 GMT

कबूतरों की उड़ान पर सट्टा लगाने वाले 10 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सट्टेबाजों में मचा हड़कंप: Photo-Newstrack

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में कबूतरों की उड़ान पर सट्टा लगाने वाले दस लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके कई साथी भाग निकले। इस कार्रवाई से शहर के सट्टेबाजों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

यह मामला थाना टीपी नगर क्षेत्र के भीम नगर इलाके का है। रविवार को टीपी नगर पुलिस को सूचना मिली की भीम नगर इलाके में कुछ लोग कबूतरों की उड़ान पर सट्टा लगा रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना टीपी नगर प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह अपने साथ उ0नि0 संजय कुमार द्विवेदी, है0का0 टिंकू भाटी, राजकुमार, दिनेश कुमार, अनिरूद्ध शर्मा व सिपाही राजकुमार और नीरज कुमार के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए मकान पर पहुंच गए।

धरपकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान

वहां भीम नगर चन्द्रा के मकान के बराबर से कुछ लोग कबूतरों को उड़ा कर उन पर दांव लगा रहे थे। पुलिस को देख कर वह भागने लगे। परंतु पुलिस ने मौके से दस लोगों को पकड़ लिया। अन्य की धरपकड़ के लिए इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया। इस कार्रवाई से इलाके के ही नहीं बल्कि शहर के सट्टेबाजों में भी हड़कंप मचा रहा। पुलिस पकड़े गए सभी लोगों को थाना टीपी नगर ले आई।

नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सागर (25) पुत्र कान्ता प्रसाद, अनंगपाल (40) पुत्र दोजी, राजू पुत्र धर्मपाल, आकाश (30) पुत्र राजकरण, रोहित जैन (31) पुत्र राकेश जैन, अनिल (35) पुत्र तिलकराम, अजय (27) पुत्र राजू, जयसिंह (43) पुत्र मोहनलाल, प्रशान्त जैन (32) पुत्र पवन जैन, पवन (23) पुत्र कर्मवीर सिंह को चिडिया, कबूतर सट्टा खेलते हुए भीम नगर चन्द्रा के मकान के बराबर से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब पांच हजार रुपये बरामद किये गये हैं। थाना टीपीनगर पर सभी अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 399/2023 धारा 13जी एक्ट में पंजीकृत किया गया।

Tags:    

Similar News