Meerut News: दुष्कर्म के आरोपी ने की पुलिस चंगुल से फरार होने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल

Meerut News: इसी बीच आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित दोनो पैरो में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-08-17 15:22 GMT

 Meerut News ( Pic- Newstrack)

Meerut News: दो वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित ने शनिवार पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस टीम ने करीब दो घंटे बाद कंकरखेड़ा रेलवे प्लेटफार्म के पास बने खंडहर के पास घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया। इसी बीच आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित दोनो पैरो में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

एसएसपी डॉ. विपिन टांडा ने आज रात बताया कि कल रात में एक दो वर्षीय बच्ची को एक युवक उठा कर ले गया था। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस जब इसे गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल के लिए ले जा रही थी। तब आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें इसकी तलाश में लगी हुई थी। जब पुलिस इसको गिरफ्तार करने गई तो आरोपी ने पुलिस टीम पर ताबड़-तोड़ फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अभियुक्त के दोनो पैरो में गोली लगी है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तंमचा बरामद हुआ है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि और इसके कौन साथी हैं जिन्होंने इसे हथियार उपलब्ध कराया। यह पूछे जाने पर की क्या अभियुक्त ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात कबूली है। एसएसपी ने कहा कि बच्ची की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट है उसमें यह तथ्य सामने आये हैं। इसी आधार पर मुकदमें में भी यह धारा बढ़ाई गईं हैं। संगीन धाराओं में इस पर भी कार्रवाई की जा रही है।

उधर,पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज थानाक्षेत्र सदर बाजार में हुई बच्ची की हत्या जिसके सम्बन्ध में थाना सदर बाजार पर मु0अ0सं0 167/24 धारा 137(2) 103(1) व 65(2) बीएनएस व 5m/6 पाक्सो अधिनियम पंजीकृत किया गया है से सम्बंधित गिरफ्तार अभियक्त मोइश पुत्र हदीश निवासी जाजियांन थाना जलालगढ़ जिला पूर्णिया बिहार हाल पिंकी छोले भटूरे की दुकान थाना लालकुर्ती मेरठ को जब माननीय न्यायालय में पेश करने हेतु ले जा रहे थे तो समय करीब 16.09 बजे भैसाली बस अड्डा के पास पुलिस को चकमा देकर अभियुक्त फरार हो गया। जिसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई थी। समय करीब 18.16 बजे मुखबिर द्वारा अभियुक्त को कंकरखेड़ा अंडरपास के पास देखे जाने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी की गई तो कंकरखेड़ा रेलवे प्लेटफार्म के पास बने खंडहर के पास मुठभेड़ में समय करीब 18.30 बजे फरार अभियुक्त को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। थाना सदर बाजार पर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


Tags:    

Similar News