Meerut News: “कूड़े“ से उठी चिंगारी बनी सियासी आग, कर्मचारी बोले- अब नहीं उठेगा..

Meerut News: भाजपा पार्षद रविंद्र पर नगर निगम कर्मियों से मारपीट और गोली चलाने की धमकी का आरोप लगने के बाद अब मामला दो समाजों की प्रतिष्ठा का रूप ले चुका है।;

Update:2025-04-14 10:12 IST

meerut news

Meerut News: कूड़ा गाड़ी नहीं पहुंची। पार्षद नाराज़ हो गए और देखते ही देखते एक छोटा सा विवाद ऐसा तूफान बन गया कि मेरठ की सड़कों पर सियासत गरमाने लगी। भाजपा पार्षद रविंद्र पर नगर निगम कर्मियों से मारपीट और गोली चलाने की धमकी का आरोप लगने के बाद अब मामला दो समाजों की प्रतिष्ठा का रूप ले चुका है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने इसे सम्मान से जोड़ते हुए विरोध का बिगुल फूंका है, तो जाटव समाज खुलकर पार्षद के साथ खड़ा नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर ऐसा चला कि जातीय समीकरण भी गरम हो उठे। रविवार को को एक पक्ष ने महापंचायत कर डाली। पूर्व विधायक योगेश वर्मा की अगुवाई में पार्षद को फंसाने की साजिश बताई गई और भाजपा की चुप्पी पर सवाल दागे गए। पार्षद के समर्थन में नारे लगे, इंसाफ की मांग गूंज उठी।

इधर, कर्मचारी यूनियन ने चेतावनी दे दी है “अगर कार्रवाई नहीं हुई, तो मंगलवार से एक चम्मच कूड़ा भी नहीं उठेगा!“ निगम दफ्तर में हलचल मची है, अधिकारी सकते में हैं। महापंचायत के बाद पार्षदों ने नगरायुक्त के घर का घेराव किया। सवाल उठे कि आखिर डिपो में सच क्या है? वायरल वीडियो में गोली चलने का दावा भी सामने आ रहा है। पार्षद खुद को निर्दोष बता रहे हैं और साजिश का शिकार कह रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड डिपो पर कुछ दिन पहले भाजपा पार्षद रविंद्र अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। कूड़ा गाड़ी न आने से नाराज़ होकर उन्होंने कर्मचारियों से बहस की। आरोप है कि बात हाथापाई तक पहुंची और गोली चलाने की धमकी दी गई। एक कर्मचारी की शिकायत पर पार्षद और उनके 20 साथियों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।

Tags:    

Similar News