UP Nikay Chunav 2023 Result: मेरठ में ओवैसी की पार्टी ने सबको चौंकाया, जानिए क्या रही वजह

UP Nikay Chunav 2023 Result: मेरठ नगर निगम मेयर चुनाव में औवेसी के अनस अभी तक की मतगणना के अनुसार मुस्लिम इलाकों में पहली पसंद बने हुए हैं।

Update: 2023-05-13 18:23 GMT
Asaduddin Owaisi (photo: social media )

UP Nikay Chunav 2023 Result: उत्तर प्रदेश के मेरठ में नगर निगम चुनाव का परिणाम भी घोषित नहीं हुआ है। लेकिन,जिस तरह बीजेपी ने लंबी बढ़त ले ली है, उससे बीजेपी उम्मीदवार हरिकांत अहलूवालिया की जीत तय मानी जा रही है। लेकिन,राजनीतिक हलकों में बीजेपी की संभावित जीत से भी ज्यादा किसी चीज की चर्चा है तो वह है असदुद्दीन ओबैसी की पार्टी यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन, जिसे आमतौर पर एमआईएम कहा जाता है। मेरठ नगर निगम मेयर चुनाव में औवेसी के अनस अभी तक की मतगणना के अनुसार मुस्लिम इलाकों में पहली पसंद बने हुए हैं। सपा और बसपा जैसी प्रदेश की प्रमुख पार्टियां अपनी संभावित हार के लिए एमआईएम को निशाने पर लिए हुए हैं। कहा जा रहा है कि एमआईएम ने मेरठ नगर निगम चुनाव के समीकरण बदल दिए।

मुस्लिम इलाकों में ओबैसी की पार्टी को बढ़त

मुस्लिम इलाकों में ओबैसी की पार्टी ने किस कदर सपा और बसपा के किले ध्वस्त किये हैं इसका उदाहरण शहर की मुस्लिम बस्ती जाकिर कालोनी है। इस बस्ती के 10 बूथों में कुल मिलाकर 5740 मत पड़े हैं। जिनमें अकेले ओबैसी की पार्टी को 3612 मत मिले हैं। हैरत की बात यह है कि आप की ऋचा सिंह से भी अधिक मत बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया लेने में सफल हुए हैं। जिनको बस्ती के 10 बूथों में 70 मत मिले हैं। जबकि आप को मात्र 15 मत ही मिल सके। यहां सपा की सीमा प्रधान 1520 मत लेकर दूसरे स्थान पर रही हैं। कांग्रेस के नसीम कुरैशी को 220 मत मिले हैं।

इस प्रकाऱ जाकिर कालोनी में मतों के मामले में कुल मिलाकर मुकाबले के जो नतीजे मिले हैं उसके अनुसार सबसे अधिक मत एमआईएम के मिले हैं। यहां ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अनस पहले स्थान पर,सीमा प्रधान दूसरे स्थान पर और बसपा के हशमत जिनको 303 मत मिले हैं वो तीसरे स्थान पर रहे हैं। चौथे स्थान पर कांग्रेस,पांचवे स्थान पर आम आदमी पार्टी रही है।

Tags:    

Similar News