Meerut News: अनियंत्रित होकर पलटा छोटा हाथी, दो दर्जन से ज्यादा घायल, चार की हालत गंभीर

Meerut News: घटना में घायल हुए लोग गांव माखन नगर से छोटा हाथी में सवार होकर ब्रह्मपुरी मेरठ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

Update:2023-08-06 14:24 IST
Small elephant Overturned Uncontrollably, 24 Injure, Meerut

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर गांव तिगरी के समीप बेकाबू छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 2 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। घटना से छोटा हाथ में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को मेरठ के लिए रेफर किया गया है। घटना में घायल हुए लोग गांव माखन नगर से छोटा हाथी में सवार होकर ब्रह्मपुरी मेरठ अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

थाना मवाना पुलिस के अनुसार रास्ते में तिगरी के पास बाईपास पर छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। घटना में घायल हुए बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर-माखननगर निवासी सुभाष ने पुलिस को बताया कि बीती देर रात उनके बहनोई नीरज पुत्र बिसंबर का देहांत हो गया था। जिसकी सूचना पर आज सुबह परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को लेकर हस्तिनापुर भीमनगर निवासी संदीप की छोटा हाथी में सवार होकर ब्रह्मपुरी जा रहे थे। जब वह लगभग साढ़े नौ बजे गांव तिगरी के पास फ्लाईओवर से उतरे तो छोटा हाथी अनियंत्रित होने के कारण पलट गई। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के अनुसार घटना में घायल लोगों का इलाज मवाना और मेरठ के अस्पतालों में चल रहा है।

Tags:    

Similar News