Meerut News: SSP ऑफिस के सामने महिला ने खाया जहर, रहना चाहती थी पति के साथ लेकिन...

Meerut News: घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस हर एक एंगल पर पड़ताल कर रही है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-11-02 15:59 IST

Woman consumed poison in front of SSP office

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने गुरुवार को एक महिला ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस हर एक एंगल पर पड़ताल कर रही है।

इस लिए महिला ने खाया जहर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने वाली महिला को अस्पताल भेजा गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अनुसार महिला की शादी आठ साल पहले हो चुकी है। उसका आरोप है कि पति अपने परिवार के दबाव में उसको छोड़ रहा है। घर वालों द्वारा भी चार-पांच बार दंपती को एक साथ रखवाने का प्रयास किया गया। लेकिन, प्रयास सफल नहीं हुआ। महिला पति के साथ रहना चाहती है। पति साथ नहीं रखना चाहता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फिलहाल महिला के घर वालों से वार्ता हो गई है। समस्या के समाधान के लिए महिला का परिवार और उसके घर वालों के बीच काउंसलिंग कराई जा रही है।

उधर, घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार विषाक्त पदार्थ का सेवन करने वाली महिला का नाम सीमा पत्नी आदेश पवार है। थाना लोहिया नगर क्षेत्र काशीराम निवासी महिला आज दोपहर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के गेट पर पहुंची और जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला वहीं गेट पर गिर गई। महिला के गेट पर गिरते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरन्त महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Tags:    

Similar News