Meerut News: किशोरी गुम नहीं हुई, उनका अपहरण किया गया था, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Meerut News: थाना सरधना पुलिस ने अपह्त हुई दोनो किशोरियों के अपहरणकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि...

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-08-19 14:44 GMT

गिरफ्तार अभियुक्त (Pic: Newstrack)

Meerut News: मेरठ जनपद की थाना सरधना पुलिस ने अपह्त हुई दोनो किशोरियों के अपहरणकर्ताओं को आज गिरफ्तार कर किशोरियों को सकुशल बरामद कर लिया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी देते हुए बताया कि बीती 16 अगस्त को क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाना सरधना में अपनी दो धेवती उम्र 16 वर्ष व उम्र 13 वर्ष के घर से चले जाने के सम्बन्ध में धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कराया था। इस मामले को स्थानीय पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए दोनों अपहृताओ की सकुशल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के निर्देशानुसार थाना स्तर से टीम गठित की गई थी। टीम द्वारा मोबाईल सीडीआर व सर्विलांस का सहयोग लेते हुए ग्राम बेगमाबाद से घटना में शामिल वेगमावाद निवासी अभियुक्तों आर्यन और मासूम को गिरफ्तार करते हुए दोनो अपहृर्ता को सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई थाना सरधना के उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार कर रहे थे।

गैर प्रान्त की अवैध शराब बरामद, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

मेरठ की कंकरखेड़ा पुलिस ने आज दो शराब तस्करों को हिरासत में लेकर अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करों का चालान कर दिया है। प्रवक्ता के अनुसार प्रभारी निरीक्षक थाना कंकरखेडा के नेतृत्व में थाना कंकरखेडा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे की ओर से एक सफेद रंग की क्रेटा कार में दो व्यक्तियों के द्वारा अवैध शराब की तस्करी किये जाने की सूचना पर सरधना फ्लाईओवर व खिरवा फ्लाईओवर के बीच में एनएच 58 पर मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली सडक पर चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों अमन और रितिक( दोनो निवासीगण ग्राम रावधली थाना सदर जिला चरखी दादरी, हरियाणा) को पुलिस मुठभेड के उपरान्त गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 23 सफेद बोरे में 552 बोतल 750ML ब्राण्ड Mc Dowells No 1 व 08 पेटियो मे 96 बोतल 750ML ब्राण्ड BLENDERS PRIDE *(कुल 648 बोतल, अनुमानित कीमत करीब चार लाख व घटना में प्रयुक्त एक तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस मय व एक क्रेटा कार व दो मोबाईल बरामद हुए है। पकड़े जाने से पहले अभियुक्त अमन द्वारा गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से अवैध नाजायज तमंचे से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुये अभियुक्तों की घेराबन्दी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ के दौरान अभियुक्त हिरयाणा निवासी राहुल मलिक का घटना में संलिप्त होना पाया गया। अभियुक्तों से बरामदगी के आधार पर धारा 63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 318(4)/336(2)/109 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया। 

Tags:    

Similar News