Milkipur By Election Result: मिल्कीपुर उपचुनाव रिजल्ट पर Aparna Yadav का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

Milkipur By Election Result 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।;

Update:2025-02-08 15:50 IST

Milkipur By Election Result 2025 Update Aparna Yadav Reaction 

Milkipur By-Election Result 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव का रिजल्ट सामने आ गया है। बीजेपी ने भारी मतों से जीत दर्ज की है। उपचुनाव के नतीजों पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष और भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि यह लोगों के पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ में विश्वास का नतीजा है।

मिल्कीपुर उपचुनाव परिणाम के साथ ही दिल्ली चुनाव के नतीजों पर अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं और भाजपा कैडर को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं दिल्ली की जनता को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने हमें दिल्ली में सरकार बनाने का मौका दिया। 

15 साल बाद सपा की हार 

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश की एक सीट मिल्कीपुर विधानसभा क पर उपचुनाव हुआ। इस उपचुनाव का नतीजा सामाने आ गया है। बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर बड़ी जीत दर्ज की है। बीजेपी ने सपा को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। 15 साल बाद सपा को हार का सामना करना पड़ा है।

10 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में 

चुनाव आयोग के मुताबिक, मिल्कीपुर सीट पर 31 राउंड में मतों की गणना होनी थी। जोकि पूरी हो चुकी है। बीजेपी के चंद्रभान पासवान को कुल 146397 वोट मिले हैं। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार बने। जबकि सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को कुल 84687 वोट मिले। इसके साथ वह दूसरे पायदान पर रहे। इस तरह बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को 61710 वोटों से हराया है। वहीं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के उम्मीदवार संतोश कुमार 5459 वोट के साथ तीसरे पायदान पर रहे। इस सीट पर 10 उम्मीदवार भाग्य आजमाने चुनाव मैदान में उतरे थे।

इसलिए हुआ उपचुनाव

साल 2024 लोकसभा चुनाव में अवधेश प्रसाद ने फैजाबाद से संसदीय चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की। इसके पहले वे मिल्कीपुर विधानसा से विधायक थे। उनके सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। जिसपर उपचुनाव बीते 5 फरवरी को हुआ। बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र फैजाबाद संसदीय क्षेत्र के अंर्तगत आता है।

Tags:    

Similar News