Aligarh News: प्रदेश प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सरकार के दूसरे कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

Aligarh News: प्रदेश प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कलेक्ट्रेट में सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की कार्यशैली के बारे में दी जानकारी।

Update: 2023-03-25 18:58 GMT
अलीगढ़: प्रदेश प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया

Aligarh News: उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी, उन्होंने सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया और सरकार के कुशल शासन काल के बारे में लोगों को जानकारी दी।

दरअसल अलीगढ़ कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के दूसरे कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की कार्यशैली का वर्णन किया। प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने उत्तर प्रदेश में किए गए विकास कार्य का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जितनी तेजी से प्रदेश का विकास किया है। आज तक किसी के शासनकाल में इस तरह से विकास नहीं हो सका है।

विकास आगे भी होता रहेगा- लक्ष्मी नारायण चौधरी

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों का विकास प्रदेश के अंदर किया है। उन्होंने प्रदेश के अंदर बहुत से जिलों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर सजाया और संवारा भी है। उन्होंने जिलों में इस तरह से कार्य किए हैं अब तक प्रदेश में जो सरकारें रही आज तक नहीं कर सकी, प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि प्रदेश के मुखिया के द्वारा किया गया विकास यहीं नहीं थमता यह विकास आगे भी होता रहेगा, इस अवसर पर शहर के सभी जनप्रतिनिधि के साथ-साथ प्रशासन के अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News