रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की गाड़ी का गोरखपुर में एक्सीडेंट, शराबी को बचाने में हुआ हादसा

Update: 2016-12-23 15:27 GMT

गोरखपुर: रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की गाड़ी एक व्यक्ति को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि जिस व्यक्ति को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ। दरअसल वह शराब के नशे में था। इस घटना में मनोज सिन्हा को घायल हुए हैं। इलाज के लिए उन्हें अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। हादसे में रेल राज्य मंत्री की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।

बताया जा रहा है कि मनोज सिन्हा के बाएं हाथ में चोट आई है। उनकी कोहनी में फ्रेक्चर है। डीएम, एसपी भी अपोलो हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।

आगे की स्लाइड में देखें मनोज सिन्हा और उनकी क्षतिग्रस्त गाड़ी की तस्वीरें ...

Tags:    

Similar News