मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लोकसभा चुनाव को बताया चुनावी दांव

राजभर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मिलते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवाद चुनावी दांव है। इसी तरह सपा—बसपा का गठबन्धन चुनावी दांव है और कांग्रेस भी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में लाकर चुनावी दांव लगा रही है। यह चुनाव दांव का खेल है। किसका दांव सटीक बैठता है, इसका पता आगामी 23 मई को चल जायेगा।

Update: 2019-03-13 16:41 GMT
फ़ाइल फोटो

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को बलरामपुर पहुंच कर एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में मीडिया से दूरी बनाकर रखी गयी लेकिन राजभर ने अपने चिरपरिचित अंदाज में मिलते हुए कहा, 'भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रवाद चुनावी दांव है। इसी तरह सपा—बसपा का गठबन्धन चुनावी दांव है और कांग्रेस भी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजनीति में लाकर चुनावी दांव लगा रही है। यह चुनाव दांव का खेल है। किसका दांव सटीक बैठता है, इसका पता आगामी 23 मई को चल जायेगा।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि गरीबों को राष्ट्रवाद समझ नहीं आता है। जिस गरीब के पास दो वक़्त की रोटी नहीं है, वो राष्ट्रवाद क्या जाने। जब पेट भरा होता है, तभी राष्ट्रवाद दिखाई देता है।

राजभर ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के आने से कांग्रेस और उनके वोटर में जोश बढ़ा है लेकिन कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मुकाबला करने की स्थिति में नहीं है। यह भी कांग्रेस का एक दांव है।

ये भी पढ़ें...यूपी के बलरामपुर में विहिप के भोलेन्द्र ने दी त्रिशूल दीक्षा, बंटी कृपाण जैसी चीज

Tags:    

Similar News