Mirzapur: गंगा में डूबने से 3 बच्चों सहित बिहार के एक श्रद्धालु की मौत, शव बरामद

Mirzapur : जनपद में गंगा में डूबने से 3 बच्चों सहित बिहार के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। सभी के शवों को बरामद लिया है।

Report :  Brijendra Dubey
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-04-12 13:20 GMT

गंगा में डूबने से 3 बच्चों सहित बिहार के एक श्रद्धालु की मौत। (Photo- Social Media)

Mirzapur : जनपद में कछवा थाना क्षेत्र (Kachhwa police station area) के धन्नूपुर पसियाही गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव का भतीजा जोगेश यादव पुत्र महेन्द्र प्रसाद यादव उम्र करीब 14 वर्ष और राहुल साहनी पुत्र कृष्णा नंद साहनी उम्र करीब 12 वर्ष, शिव पूजन यादव पुत्र हरिहर यादव उम्र करीब 12 वर्ष जो अपने घर से परिजनों को बिना बतायें सुबह में साइकिल से कही चले गए। जिसके बाद पुलिस खोजबीन करने में जुट गई। धन्नूपुर स्थित बालूघाट से साइकिल, कपड़ा व चप्पल बरामद हुआ है। गंगा नदी में डूबने की प्रबल सम्भावना दिख रही थी। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद जोगेश यादव पुत्र महेन्द्र प्रसाद यादव उम्र करीब 14 वर्ष व शिव पूजन यादव पुत्र हरिहर यादव उम्र करीब 12 वर्ष का शव चन्द्रिकाघाट से और राहुल साहनी पुत्र कृष्णा नंद साहनी उम्र करीब 12 वर्ष का शव बालूघाट चुनार से बरामद किया गया।

दूसरी घटना

विंध्याचल धाम (Vindhyachal Dham) में दर्शन करने आए 7 श्रद्धालु गंगा स्नान करते समय डूबे, स्थानीय मल्लाहों ने 6 को बचाया, एक की डूबने से हुई मौत, बिहार के बक्सर से दर्शन करने 12 दर्शनार्थी ट्रेन से आए थे। दर्शन के पूर्व गंगा में एकांत में स्नान करने गए रोहित, अमित, शिवम, अविनाश, रोहित, आदर्श व विजेंद्र गहरे पानी में चले गए, डूबने की घटना पर घाट पर चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर नाविकों ने 6 को बचा लिया, जबकि रोहित गुप्ता को देर से पानी से निकाला गया, अस्पताल जाने पर डॉक्टरों ने मृत बताया।

बक्सर से आ रहे परिजन

बिहार के बक्सर जिले (Buxar district of Bihar) के मृतक रोहित गुप्ता के परिजनों को प्रशासन ने फोन पर सूचना दी, जिसके बाद उनके घर में कोहराम सा मच गया। शव को सुरक्षित मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने का इंतजार हो रहा है। समाचार लिखे जाने तक यह सूचना है कि बक्सर से परिजन चल चुके हैं।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News