Mirzapur News: महिला से ‘अभय मिश्रा’ ने की दोस्ती, अंबाला ले जाकर महीनों किया रेप, असल में ‘आरिफ’ निकला आरोपित

Mirzapur News: पुलिस की पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वो अभय मिश्रा बन कर महिला को अंबाला ले गया था। वहां उसने महिला के साथ महीनो दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Update: 2023-05-23 19:11 GMT
आरिफ, अभय मिश्रा बनकर महिला से महीनों किया रेप: Photo- Newstrack

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में लव जिहाद का मामला सामने आया था। जिसकी जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले का आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जिसके बाद उसकी पूरी करतूत का पर्दाफाश किया गया है।

महिला को प्रेमजाल में फंसा ले गया अंबाला

पुलिस की पूछताछ में आरिफ ने बताया कि वो अभय मिश्रा बन कर महिला को अंबाला ले गया था। वहां उसने महिला के साथ महीनो दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला को बुर्का पहनने, नमाज पढ़ने के लिए प्रताड़ित किया। महिला किसी तरह उससे पीछे छुड़ाकर अपने पति के पास पहुंची और आपबीती बताई।

पति को भेजे महिला के अश्लील वीडियो

पड़ताल में सामने आया कि आरिफ महिला को पाने के लिए उसके पति को उस महिला का अश्लील वीडियो भेजने लगा। यह देख पति को गहरा सदमा लगा, लेकिन उसने हार नहीं मानी। वो पुलिस के पास गया और पूरी बात की जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने कई राज्यों के साथ कई जनपदों में जांच पड़ताल की। तब जाकर इस मामले से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ऐसे दिया घटना को अंजाम, जेल भेजे गए आरोपित

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस ने इसे गंभीरता से ले रही थी। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा- ‘यह बहुत जटिल मामला था। इस मामले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में छापेमारी करनी पड़ी। जिसके बाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस घटना में सम्मिलित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके नाम आरिफ, इमरोज पुत्र तौफीक खां, कुतुबुद्दीन पुत्र मंसूर अहमद निवासी सुल्तानपुर हैं। इस घटना में साक्ष्य को संकलित किया गया। आरिफ नाम के एक व्यक्ति ने अभय बनकर महिला से फोन से संपर्क किया। उससे दोस्ती की और अभय बनकर महिला को अंबाला लेकर चला गया।’

बुर्का पहनाकर मनवाई थी ईद

अंबाला में महिला को अभय के बारे में पता चला कि अभय का असली नाम आरिफ है। इसके बाद आरिफ महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। महिला को नमाज, कलमा पढ़वाता रहा। साथ ही बुर्का पहनाकर ईद मनवाई। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और पति पत्नी दोनों से पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एक सप्ताह की कड़ी मेहनत के बाद तीन आरोपियों को दबोचा गया, उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News