ये करोड़पति विधायक: हैरान करने वाले आकड़ें, 5 साल में बेतहाशा बढ़ी संपत्ति

इस लिस्ट में रणदीप सुरजेवाला पांचवें स्थान पर हैं। कांग्रेस के टिकट पर कैथल सीट से रणदीप सुरजेवाला चुनाव लड़ रहे हैं। साल में उनकी कुल संपत्ति 4 करोड़ रुपए थी। अब साल 2019 में उनकी संपत्ति बढ़कर 12 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई।

Update: 2023-08-30 03:29 GMT
ये करोड़पति विधायक: हैरान करने वाले आकड़ें, 5 साल में बेतहाशा बढ़ी संपत्ति

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बार करोड़पति प्रत्याशियों की एक बड़ी संख्या अपनी किस्मत आजमा रही है, जिनकी किस्मत का फैसला जनता करेगी। वहीं, आज हम आपको पांच ऐसे विधायकों के बारे में बताएंगे, जो कि एक बार फिर मैदान पर हैं और उन्होंने पिछले पांच सालों में अपनी संपत्ति को कई गुना बढ़ा लिया है।

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स और अमेजन पर लग सकती है सेंसरशिप

कैप्टन अभिमन्यु

बीजेपी विधायक और खट्टर सरकार में मंत्री रहे कैप्टन अभिमन्यु की संपत्ति की बात की जाये तो उन्होंने पिछले पांच सालों में काफी कमाई की है। अगर किसी की संपत्ति में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है तो वो कैप्टन अभिमन्यु हैं। पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति 77 करोड़ से बढ़कर 177 करोड़ रुपए हो गई है। उनकी संपत्ति में पिछले पांच सालों में कुल 120% से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

 

नैना सिंह

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा संपत्ति होने के मामले में नैना सिंह का नाम सामने आया है। बतौर विधायक उनकी संपत्ति में 52% का इजाफा हुआ है। साल 2014 में उनकी संपत्ति 60 करोड़ से ज्यादा थी, जो कि अब साल 2019 में 91 करोड़ रुपए हो गई है। वो जननायक जनता पार्टी की टिकट पर बाढड़ा सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें: कैंसर को मात देने के लिए यहां 19 अक्टूबर को होगा बड़ा आयोजन, जानें इसके बारे में

कुलदीप बिश्नोई

कुलदीप बिश्नोई हरियाणा जनहित कांग्रेस का विलय कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में पहुंचे हैं। इनकी कुल संपत्ति 80 करोड़ से बढ़कर 105 करोड़ रुपए हो गई है। वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हिन। उनकी संपत्ति में 32% से ज्यादा का इजाफा हुआ है।

अभय चौटाला

इस लिस्ट में अभय चौटाला चौथे स्थान पर हैं। इंडियन नेशनल लोकदल की टिकट पर ऐलनाबाद सीट से अभय चौटाला दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। पांच साल पहले यानि साल 2014 में उनकी संपत्ति 43 करोड़ थी। अब ये संपत्ति बढ़कर 66 करोड़ रुपए हो गई। उनकी कुल संपत्ति में 54% का इजाफा रहा।

यह भी पढ़ें: हिसार में बोले पीएम मोदी- हम काम करते हैं, वो कारनामे

रणदीप सुरजेवाला

इस लिस्ट में विधायक रणदीप सुरजेवाला पांचवें स्थान पर हैं। कांग्रेस के टिकट पर कैथल सीट से रणदीप सुरजेवाला चुनाव लड़ रहे हैं। साल में उनकी कुल संपत्ति 4 करोड़ रुपए थी। अब साल 2019 में उनकी संपत्ति बढ़कर 12 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गई। उनकी संपत्ति में कुल 173% का इजाफा हुआ है।

Tags:    

Similar News