Raja Bhaiya: मुसीबत में राजा भइया, भानवी सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- सालों झेली शारीरिक..

Raja Bhaiya: कुंडा से विधायक राजा भइया मुसीबत में घिर गए हैं। उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने दिल्ली के सफदरजंग थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।;

Update:2025-03-09 12:16 IST

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya: कुंडा से विधायक बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में शिकायत दर्ज हुई है। राजा भइया के खिलाफ शिकायत उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने ही किया है। उनकी पत्नी ने थाने में उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले की जाँच में लग गई है। राजा भइया के ऊपर लगे आरोपों के बाद यूपी की सियासत में फिर से हलचल मच गई है।

पत्नी भावनी सिंह ने क्या लगाए आरोप

भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि शादी के 30 सालों में उन्होंने कई बार अत्याचार सहे हैं। उन्होंने राजा भैया पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। भानवी सिंह के अनुसार, उनकी सास ने भी उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उन्होंने दावा किया कि जब भी उन्होंने आवाज उठाने की कोशिश की तो उन्हें और अधिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

बता दें कि पत्नी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा विवाहिता के साथ ससुराल पक्ष द्वारा क्रूरता या अत्याचार से संबंधित मामलों में कानूनी संरक्षण प्रदान करती है। भानवी ने पुलिस को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के कुछ सबूत भी सौंपे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

2015 में मारपीट से अस्पताल में भर्ती

एफआईआर में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 23 अप्रैल 2015 को राजा भैया ने इतनी बुरी तरह से मारपीट की थी कि भानवी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक बार उनके ऊपर फायरिंग कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई थी।

बच्चों के साथ भी नही करते उचित व्यवहार

भानवी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि राजा भैया अपने बच्चों की भी उपेक्षा कर रहे हैं और उनके साथ भी उचित व्यवहार नहीं कर रहे हैं। भानवी का कहना है कि घरेलू कलह पिछले कई वर्षों से चल रही थी, लेकिन अब पानी सिर से ऊपर हो गया, जिसके कारण उन्हें कानूनी कार्रवाई का सहारा लेना पड़ा।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति के एक कद्दावर नेता माने जाते हैं। वह 1993 से कुंडा विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक चुने जाते रहे हैं और उनकी राजनीति में मजबूत पकड़ रही है। ऐसे में उनके खिलाफ पत्नी द्वारा दर्ज कराए गए इस मुकदमे ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधना शुरू कर दिया है।

राजा भैया का नहीं आया कोई बयान

इस पूरे मामले पर अब तक राजा भैया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। राजनीतिक और कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आरोपों में दम पाया जाता है, तो इसका असर उनकी राजनीतिक छवि पर भी पड़ सकता है। वहीं, उनके समर्थक इस पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं।

राजा भैया का राजनीतिक जीवन

राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वह 1993 से लगातार कुंडा विधानसभा सीट से विधायक चुने जाते रहे हैं। वह कई बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी छवि एक मजबूत और दबंग नेता के रूप में जानी जाती है। लेकिन अब पत्नी के आरोपों के बाद उनकी राजनीतिक साख पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News