Moradabad News: निकाह के बाद दुल्हन नहीं पहुंची ससुराल, पहले ही दर्ज करा दिया मुकदमा

Moradabad News: पीड़ित युवक ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग बहाने बाजी करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों को बैठा कर गांव के लोगों ने समझाने का प्रयास किया जिस पर दुल्हन पक्ष लड़की को भेजने के लिए राजी नहीं हुआ।

Report :  Sudhir Goyal
Update:2024-05-20 21:52 IST
पीड़ित युवक (Pic:Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव पीपल साना में निकाह के बाद दुल्हन ससुराल नहीं पहुंची और ससुराल पक्ष पर लगा मारपीट व दहेज प्रथा का मुकदमा दर्ज करा दिया।पीड़ित युवक ने वीडियो वायरल कर मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक तहसीन अहमद ने बताया कि उसकी शादी साल 2022 को गांव की एक युवती के साथ तय हुई थी। शादी के बाद रुखसती की 6 माह की बात कहकर लड़की वालों ने दुल्हन को उसके साथ नहीं भेजा। जब 6 महीने बाद पीड़ित ने लड़की पक्ष के लोगों से दुल्हन को अपने साथ ले जाने की बात कहीं।

दरोगा करता है प्रताड़ित

पीड़ित युवक ने बताया कि लड़की पक्ष के लोग बहाने बाजी करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों को बैठा कर गांव के लोगों ने समझाने का प्रयास किया जिस पर दुल्हन पक्ष लड़की को भेजने के लिए राजी नहीं हुआ। पीड़ित के खिलाफ थाना भोजपुर में झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि दुल्हन ने आज तक उसके घर का दरवाजा नहीं देखा फिर भी उसे झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। थाना भोजपुर में तैनात एक दरोगा पीड़ित और उसके परिवार वालों को आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं।

महिला कर चुकी है शादी

पीड़ित युवक ने बताया कि इतना ही नहीं दुल्हन ने अपने पति तहसीन को बिना बताए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अपने ही किसी रिश्तेदार से शादी रचा ली है। उसके बाद भी पीड़ित को ससुराल पक्ष के लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी बात से दुखी होकर पीड़ित ने अपनी वीडियो वायरल कर सूबे के मुखिया से न्याय की गुहार लगा कर मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की अपील की हैl

Tags:    

Similar News