Moradabad News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दो पक्षों में कहासुनी, फायरिंग से मची अफरा-तफरी

Moradabad News: थाना कटघर क्षेत्र के गांव देवापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। विवाद इस कदर बढ़ गया कि मौके पर फायरिंग तक हो गई।

Report :  Sudhir Goyal
Update:2024-01-13 18:15 IST

मुरादाबाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दो पक्षों में कहासुनी (न्यूजट्रैक)

Moradabad News: जिले के थाना कटघर क्षेत्र के गांव देवापुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। विवाद इस कदर बढ़ गया कि मौके पर फायरिंग तक हो गई। फायरिंग होने से यात्रा में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की है।

मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर क्षेत्र गांव देवापुर में शनिवार दोपहर बीजेपी द्वारा जन जागरण के लिए चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। यात्रा पहुंचने पर जैसे ही कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। तब ही एकाएक जिला पंचायत सदस्य और गांव के ही एक अन्य के बीच कहासुनी हो गई। जिस पर गांव के प्रधान को बुलाने पर जोर दिया गया। इसका एक वीडियो सोषल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ सुना जा रहा है कि एक व्यक्ति कह रहा है प्रधान को बुलाओ।

तभी दोनों के बीच बात बढ़ गई और देखते ही देखते हाथापाई होने लगी। कुर्सियां फेंकने लगे और भगदड़ मच गई। तभी भीड़ में से एक व्यक्ति ने तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले आरोपी का नाम जगत सिंह जिला पंचायत सदस्य बताया जा रहा है। फायरिंग करने वाला आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गया। फायरिंग में कुछ महिलाएं बुरी तरह से जख्मी हो गयीं। जिन्हें निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के साथ आए तौफिक हुसैन ने बताया कार्यक्रम के दौरान गोली चली है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News