Moradabad News: नमाजियों ने किया जमकर हंगामा, प्रशासन पूरी तरह था चौकन्ना
Moradabad News: जब नमाजी पहली पारी से नमाज पढ़ कर निकल रहे थे और दूसरी पारी के नमाजी घुस रहे थे। तब नमाजियों के बीच कुछ गहमा गहमी हो गई थी।;
नमाजियों ने किया जमकर हंगामा (photo: social media )
Moradabad News: मुरादाबाद के थाना गल शहीद क्षेत्र में स्थित ईद गाह में दोबारा नमाज पढ़ने के लिए नमाजियों ने जम कर हंगामा किया मुरादाबाद में ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाजी नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए। नमाज दो पार्टों में करने की बात तय हुई थी। प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना था।
जब नमाजी पहली पारी से नमाज पढ़ कर निकल रहे थे और दूसरी पारी के नमाजी घुस रहे थे। तब नमाजियों के बीच कुछ गहमा गहमी हो गई थी।जिसको लेकर नमाजियों ने दोबारा नमाज पढ़ने की बात को लेकर हंगामा कर दिया। ईदगाह पर हंगामा चल ही रहता था कि तब ही सपा सांसद रुचि वीरा ईदगाह पहुंची तथा उनके साथ-साथ कांग्रेस के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर और पूर्व दर्ज प्राप्त हाजी इकराम कुरैशी भी पहुंच गए। नेता को देख नमाजियों ने और भी जोर-जोर से हंगामा करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से मामला हुआ शांत
बता दें , ताज़ा मामला ये है कि ईद गाह पर नमाज को लेकर जो स्थिति बनी थी, उसे मुरादाबाद की पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से शांत करा लिया।व्यवस्था को लेकर प्रशासन चौकन्ना रहा। नमाज पढ़ने आई नमाजियों को दस सराय पुलिस चौकी पर रोक लिया गया। नमाजी दोबारा नमाज पढ़ने के लिए प्रशासन पर दबदबा बना रहे थे। बाद में मुरादाबाद के तेज तर्रार SSP ने संवाद स्थापित कर दोबारा नमाज पढ़ने की इजाजत दे दी और मामला शांति पूर्ण निवृत गया।
दो घंटे चला नमाजियों ने हंगामा
लगभग दो घंटे तक नमाजियों ने हंगामा करते हुए नारायण तस्वीर और अल्लाहु अकबर जैसे नारे का जमकर प्रयोग भी किया। इस बीच सपा सांसद रूचिविरा भी ईदगाह के मैदान में पहुंच गई और वो भी मोमिना के साथ-साथ मांग कर रही हैं। कांग्रेस के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद गुंबर और महानगर अध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे हुए थे।