पूर्व सपा जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत, जांच में जुटी पुलिस

Moradabad News: मुरादाबाद में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने घर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-06-08 05:08 GMT

Moradabad News (Pic: Social Media)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में समाजवादी पार्टी (SP) के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने आज यानि शनिवार सुबह घर के अंदर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डीपी यादव के परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फोरेंसिक टीम के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस ने परिवार के अलावा किसी के भी अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है पुलिस पूछताछ कर रही है। घर वा आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी चेक की जा रही है। 

वहीं, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव के अचानक उठाए गए इस कदम से सभी कार्यकर्ता हैरान हैं। लोगों की भारी भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे सपा ये बड़े नेता

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष के आत्महत्या की खबर मिलते ही जनपद में सपाइयों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर एमएलसी डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त, मौजूदा सपा जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव उनके भाई विजयवीर सिंह यादव, तुंगीश यादव, जिला महासचिव राय मुदस्सर खान समेत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता के डीपी यादव के बुद्ध विहार स्थित आवास पर पहुंचे हैं।  

अप्रैल में हटाया गया था जिलाध्यक्ष के पद से

बता दें कि डीपी यादव मुरादाबाद जनपद के ही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष थे। लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल महीने में उन्हे जिलाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। उनकी जगह पर जयवीर सिंह यादव को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया था।  जिसके बाद डीपी यादव पूरे चुनाव नजर नहीं आए। वहीं अब आत्महत्या का क्या कारण है ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा।  

Tags:    

Similar News