Moradabad News : मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा, जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा विपक्ष

Moradabad News : प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2024-07-27 17:00 GMT

Moradabad News : प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह शनिवार को मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस पहुंचे। जहां पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक की। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा विपक्ष जनता में भ्र्म पैदा करके अपना उल्लू सीधा कर रही है। 

मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित सर्किट हाउस के सभागार में शनिवार को धर्मपाल सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। अपने संबोधन में मंत्री धर्मपाल सिंह ने संसद में पेश किए गए बजट को देश की जनता के लिए सबसे हितकारी बताया है। उन्होंने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है। खेती खराब होने से देश की अर्थव्यवस्था खराब होती है और अगर खेती सही हो तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किसान सम्मान निधि को 60,000 करोड रुपए आवंटित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ है कि इस बजट में मनरेगा की भी राशि बढ़ाकर 86 करोड़ रुपए कर दी गई है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आयुष्मान भारत योजना के लिए भी 7300 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

विपक्ष को लिया आडे़ हाथ

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इस बजट में किसानों, गरीबों, उद्यमियों और कर्मचारी सभी का ध्यान रखा गया है। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ  लेते हुए कहा कि वह भ्रम पैदा करके अपना उल्लू सीधा कर रहा है, उसका जनता से जुड़े मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 10 साल में कोई आतंकवादी घटना नहीं हुई थी, लेकिन अब कश्मीर के आतंकवादी हमले के पीछे इंडिया गठबंधन की नीतियां जिम्मेदार हैं। कश्मीर में एकाएक आतंकवादी गतिविधियों का बढ़ना इंडिया गठबंधन की नीतियों और ओछी राजनीति को जिम्मेदार माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश चहुंओर तरक्की कर रहा है। केंद्र में मोदी जी ओर उत्तर प्रदेश में योगी जी दोनों मजबूत राजनेता हैं। 

Tags:    

Similar News