Moradabad News: प्रेम में असफल युवती ने उठाया ऐसा कदम, मच गई सनसनी, ‘देवदूत’ ने बचाई जान

Moradabad News: मुरादाबाद के कटघर में रामगंगा के पीडब्लूडी पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लड़की ने पुल के ऊपर से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी।

Update: 2023-07-28 10:10 GMT

Moradabad News: मुरादाबाद के कटघर में रामगंगा के पीडब्लूडी पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक लड़की ने पुल के ऊपर से रामगंगा नदी में छलांग लगा दी। तभी संयोगवश वहां से एक तैराक युवक गुजर रहा था। जिसने ‘देवदूत’ की तरह नदी में छलांग लगा दी, हालांकि युवती को बचाने में वह भी डूबने लगा और तीसरे शख्स ने मानवता की मिसाल बनते हुए दोनों को पानी से निकाल लिया।

पेट में भर गया पानी, प्राथमिक उपचार देकर बचाई जान

सूरज नगर का रहने वाला एक लड़का किसी काम से जा रहा था। उसने रामगंगा में लड़की को छलांग लगाते हुए देख लिया। वह लड़का तैराक था, लड़की को डूबता देख उस लड़के ने भी पीछे से छलांग लगा दी और उस लड़की की जान बचाने का प्रयास करते हुए तैरकर लड़की के पास पहुंच गया। लड़के ने जब युवती के पास जाकर बचाने की कोशिश की तो डूब रही युवती ने लड़के की गर्दन पकड़ ली, जिससे लड़का भी बदहवास हो गया। वह भी डूबने लगा। तभी दूसरे व्यक्ति ने रामगंगा के किनारे पर खड़े होकर ये सब देखा और वह भी व्यक्ति आनन-फानन में रामगंगा में कूद पड़ा। फिर डूबने वाला एक और बचाने वाले दो हो गए। तब जाकर उस लड़की को रामगंगा नदी से बाहर निकाला गया। सूरज नगर पंचमुखी हनुमान मूर्ति के पास जब उस लड़की को निकालकर लाया गया, तो लड़की के पेट में बहुत ज्यादा पानी जा चुका था। आसपास के लोगों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे होश में लाया।

जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

लड़की को बचाने वाले लड़के की भी पानी की वजह से हालत खराब हो चुकी थी। जैसे-तैसे दोनों के पेट से पानी निकाला गया और लड़की को डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के मुताबिक यह लड़की कटघर थाना क्षेत्र भैंसिया गांव की रहने वाली है। इसके प्रेमी ने इसे धोखा दिया है, जिसकी वजह से इसने जीवनलीला खत्म करने के लिए रामगंगा पुल से छलांग दी थी।

Tags:    

Similar News