Moradabad: ट्रेनों से सामान चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, GRP ने चार शातिर को किया गिरफ्तार, सोते वक़्त उड़ाते थे सामान

Moradabad News: सीओ जीआरपी देवीदयाल ने जीआरपी थाने पर चोरियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, पकड़ा गया गैंग विभिन्न ट्रेनों में सोते हुए लोगों का सामान गायब करता था।

Report :  Sudhir Goyal
Update:2023-11-20 19:01 IST

पुलिस गिरफ्त में चारों चोर (Social Media) 

Moradabad News: मुरादाबाद जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से विभिन्न ट्रेनों से चोरी किए गए आभूषण और समान आदि बरामद हुए हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। GRP के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर यात्रियों के सामान चोरी करने वालों के बारे में सूचना मिली थी। जिसके बाद अभियान चलाकर चारों युवकों को पकड़ लिया गया। उनके पास से महिलाओं के पर्स, ज्वेलरी समेत अन्य चीजें बरामद हुई हैं।

सोते वक़्त करते थे सामान गायब

पुलिस अधीक्षक रेलवे आशुतोष शुक्ला के निर्देशन में ट्रेन में बढ़ते अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार (20 नवंबर) को सीओ जीआरपी देवीदयाल ने जीआरपी थाने पर चोरियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि, पकड़ा गया गैंग विभिन्न ट्रेनों में सोते हुए लोगों का सामान गायब करता था। 

लगातार हो रही थी चोरियां 

सीओ जीआरपी देवीदयाल ने बताया कि, 'हिसाब लाल, सूरज उर्फ समरपाल, सूरज सिंह और बच्चू लाल को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ये भी बताया कि 18 सितंबर को गाड़ी संख्या 12231 के एसी कोच में महिला का पर्स चोरी कर लिया गया था। जिसमें मोबाइल, कान की झुमकी थी। इसके अलावा, रानीखेत एक्सप्रेस से एक महिला का पर्स चोरी हुआ था। महिला ने जीआरपी थाने को सूचना दी थी, जिसमें चार अंगूठी थी।'

गैंग में और कितने लोग?

सीओ देवीलाल ने आगे बताया कि, चारों अपराधियों को कोर्ट में पेश किया गया। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। उनसे पूछा जाएगा कि उनके द्वारा किन-किन ट्रेनों में चोरी की गई है। उनके गैंग में और कितने लोग सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया, इन अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। ऐसी कार्रवाइयों से ट्रेन में चोरियों पर अंकुश लगेगा। 

Tags:    

Similar News