लारेब हाशमी पर बोले प्रवीण तोगड़िया- 'लगता है भारत में लेबनान खड़ा हो रहा...तो तुम इजरायल बनो'

Praveen Togadia at Moradabad: डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, 'मैंने देखा। इस तरह तो भारत में लेबनान खड़ा हो रहा है। हिन्दुओं को सावधान रहना चाहिए। कहीं कन्हैया का गला काटा जा रहा है तो अब यूपी में इस तरह की वारदात।'

Report :  Shahnawaz
Update:2023-11-29 10:12 IST

Dr Praveen Togadia (Social Media)

Dr Praveen Togadia at Moradabad : अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने प्रयागराज के लारेब हाशमी मामले पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'मैंने देखा। इस तरह तो भारत में लेबनान खड़ा हो रहा है। हिन्दुओं को सावधान रहना चाहिए। कहीं कन्हैया का गला काटा जा रहा है तो अब यूपी में इस तरह की वारदात। लगता है भारत को लेबनान बनाने की सोच तेजी से पनप रही है। उन्होंने हिन्दुओं से कहा, तुम इजराइल बनो। यहूदी जैसे मजबूत बनो।'

मीडिया से बात करते हुए डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, 'संगठन हिंदू समाज को समृद्ध, सुरक्षित और सम्मानयुक्त बनाने के प्रयासों में जुटा हुआ है। आने वाले समय में हनुमान चालीसा पाठ को हिंदुओं को जोड़ने तथा उनके कल्याण का केंद्र बनाने जा रहे हैं।'


हरिद्वार में जल्द राष्ट्रीय अधिवेशन

प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि, 'हरिद्वार में दो और तीन दिसंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इसमें देशभर से जनरल सेक्रेटरी सहित 25 हजार लोग शामिल होंगे। गांव और शहर के लोगों की सुरक्षा, सेवा, समृद्धि, स्वस्थ्य और प्रगति की योजना बनाई जाएगी। इसमें गरीब परिवारों को राशन, उनका प्राइवेट डॉक्टर्स से इलाज, बच्चों को आगे बढ़ाने के साथ ही महिलाओं को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।' 

'जो कारसेवक वीरगति को प्राप्त हुए, उन्हें पद्मश्री मिले'

तोगड़िया यहां राममंदिर मुद्दे पर भी बोले। उन्होंने कहा, 'राममंदिर का झंडा अकेले मुरादाबाद के डाउ दयाल खन्ना ने उठाया था। कई वर्षों तक वो अकेले उत्तर प्रदेश में घूम कर, मीटिंग कर, सम्मेलन कर आवाज उठाते रहे। शायद उन्होंने उस समय झंडा नहीं उठाया होता तो आज मंदिर नहीं बन रहा होता। इसलिए डाउ दयाल जी खन्ना, अशोक सिंघल, आचार्य गिरिराज किशोर, महंत अवैद्यनाथ जी और अयोध्या के रामचंद्र परमहंस उन सबको केंद्र सरकार भारत रत्न घोषित करें। साथ ही, जो कारसेवक वीरगति को प्राप्त हुए, उन्हें पद्मश्री देकर सम्मानित करे।'

तोगड़िया ने केंद्र सरकार को कहा- 'थैंक्यू

वहीं, NCERT किताबों में रामायण और महाभारत को शामिल किए जाने पर सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के विरोध पर तोगड़िया ने कहा, 'बर्क ने क्या कहा उस पर कुछ नहीं कहना। रामायण, महाभारत, वेद, इतिहास हैं। यही हमारा गौरव है। केंद्र सरकार ने उनको एनसीईआरटी में सम्मिलित कर इतिहास को स्वीकार किया। इसलिए केंद्र सरकार को 'थैंक्यू'।

Tags:    

Similar News