‘BJP का सिस्टम है लोगों का इधर-उधर ध्यान भटकाना’, बोले राहुल, ससुराल वालों बोलकर प्रियंका ने भरा जोश

Bharat Jodo Nyay Yatra: इस यात्रा में 'न्याय' शब्द इसलिए जुड़ा है, क्योंकि देश की महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। जब तक आप बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक आपकी परिस्थितियां बदलने वाली नहीं हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-02-24 10:06 GMT

Bharat Jodo Nyay Yatra (सोशल मीडिया) 

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत शनिवार को यूपी के मुरादाबाद से हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी के उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। इस यात्रा के दौरान मुरादाबाद में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में रोड शो किया। इस दौरान दोनों नेताओं में यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित किया और उनके निशाने के केंद्र बिंदु मोदी सरकार और अडानी रहे।

मोदी लोगों को ध्यान भटकाते  हैं

बीच यात्रा में लोगों को संबोधिक करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की लोगों का इधर-उधर ध्यान भटकाते है। उन्होंने कहा कि भाइयों और बहनों इधर देखो ,उधर देखो ये पीएम मोदी करते हैं ध्यान भटकाते हैं मोदी। यही बीजेपी का सिस्टम, एक आदमी बॉलीवुड से सर्जिकल स्ट्राइक की बात करके आपका ध्यान भटकाएगा। इस देश में 50% पिछड़े, 15% अल्पसंख्यक, 15% दलित और 8% आदिवासी हैं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इन 90% लोगों की इस देश में कितनी भागीदारी है। आप इन्हें मनरेगा की सूची में देखेंगे, मगर किसी बड़ी कंपनियों, उच्च न्यायालयों, मीडिया में नहीं।


राहुल ने समझाया न्याय शब्द जोड़ने का मतलब 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं, 'हिंदुस्तान सबका है, जब कि 90% लोगों को कोई भागीदारी नहीं मिल रही है तो ये सबका हिंदुस्तान कैसा हुआ? मैं आपके साथ 4000 किलोमीटर चला। यात्रा से एक नारा निकला नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है तो सबसे पहले काम नफरत को मिटाने का है। भाई को भाई से मिलने का है. देश भक्ति देश को जोड़ता है, तोड़ता नहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने इस दौरान लोगों को न्याय शब्द का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में 'न्याय' शब्द इसलिए जुड़ा है, क्योंकि देश की महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। जब तक आप बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक आपकी परिस्थितियां बदलने वाली नहीं हैं।

प्रियंका ने साधा योगी पर निशाना, लोगों के पूछे सवाल 

प्रियंका गांधी ने भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संबोधित किया है। उन्होंने जैसे लोगों के बीच यह कहा कि ससुराल वालों कैसे हो, ये बोले ही वहां का पूरा नजारा बदल गया। लोग प्रियंका प्रियंका के नारे लगाते रहे। उन्होंने कहा कि याद होगा मैं 2 साल पहले यहां आई थी. मैं आपसे पूछना चाहती हूं कि तब से अब तक कुछ बदला है, क्या? उस वक्त विधानसभा का चुनाव था। लोगों ने सीएम योगी को जिताया, हालांकि मैं आज आपसे यह पूछना चाहती हूं कि महंगाई, बेरोजगारी और आपका दुख कम हुआ है?


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील 

उन्होंने कहा कि नौजवान मेहनत कर रहे हैं, फीस भरते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाते हैं जो सिलसिला आज भी जारी है. जब आप वोट डाल रहे थे तो क्या सोच रहे थे मैं जानना चाहती हूं। मैं पूछती हूं कि क्या आपकी मुश्किलें कम हुई है या बढ़ गई हैं। आपको मालूम है 28 लाख बच्चों ने यूपी पुलिस भर्ती का एग्जाम दिया है। फिर से चुनाव आ रहा हैं. आपको मतदान करना है। बार-बार भाजपा आ रही है और आपकी मुश्किलें बढ़ रही हैं। इनका जब-जब बुलडोजर चलता है तो किसके घर पर चलता है। क्या इन्होंने पेपर लीक कर घोटाले से पैसे खाने वालों के घर बुलडोजर चलाया? अपने अनुभव को देखो 5 साल में क्या मिला है? इस बार जब आप वोट करें तो सोच समझ कर कांग्रेस को करें। कांग्रेस के पास कई योजनाएं हैं. आपकी जिंदगी में जो हो रहा है उसको सोच कर वोट करें। एक जुट हो जाओ।


बता दें कि मुरादाबाद में न्याय यात्रा पाकबड़ा से पायती कलां, रामहट, कैलसा चौराहा, अमरोहा शहर में माया धर्म कांटा, रविदास चौक, आंबेडकर पार्क, गांधी मूर्ति, टीपी नगर के बाद बंबूगढ़ से होते हुए जोया से गजरौला तक गई। कोहिनूर तिराहा में जनसभा होगी, जिसको राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संबोधित की। उसके बाद दोनों नेता अमरोह के लिए अमरोहा के लिए रवाना हुए। डेढ़ बजे अमरोहा पॉलीटेक्निक मैदान में जनसभा हुई, जिसको राहुल और प्रियंका सभा को संबोधित किया। आज ही यह यात्रा संभल जिले के चंदौसी में तीन बजे पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद दोनों नेता अनूप शहर डीवाई जाएंगे।

Tags:    

Similar News