Moradabad News: सपा और बीकेयू के कार्यकर्ता का गन्ना समिति पर हंगामा, जानें क्या है मामला?

Moradabad News: दोनों का आरोप है कि सपा और भारतीय किसान यूनियन डायरेक्टर प्रत्याश नामांकन कराने पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें गन्ना समिति में नहीं जाने दिया।

Report :  Sudhir Goyal
Update:2024-10-10 14:05 IST

सपा और बीकेयू के कार्यकर्ता का गन्ना समिति पर हंगामा   (PHOTO: social media )

Moradabad News: मुरादाबाद में थाना सिविल लाइंस स्थित। समाजवादी पार्टी और भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता गन्ना समिति पर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं। सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव और किसान यूनियन ने आरोप लगाया है कि गन्ना समिति के डेलीगेट के चुनाव में जिला प्रशासन सपा और भारतीय किसान यूनियन उम्मीदवारों को पर्चा नहीं खरीदने दे रहा है।

बता दे कि गन्ना समिति में डेलीगेट के चुनाव में गुरुवार को गन्ना समिति पर डायरेक्टर प्रत्याशियों को नामांकन कराना जरूरी था। इसी क्रम में सपा नेताओं और भारतीय किसान यूनियन भी नामांकन करना चाहते हैं। दोनों का आरोप है कि सपा और भारतीय किसान यूनियन डायरेक्टर प्रत्याश नामांकन कराने पहुंचे तो प्रशासन ने उन्हें गन्ना समिति में नहीं जाने दिया। पुलिस ने गेट पर ही उन्हें रोक दिया। जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि सपा ने प्रतिनिधि चुनाव में बाजी मारी है। सपा के सर्वाधिक प्रतिनिधि हैं। प्रतिनिधि ही डायरेक्टर का चुनाव करते हैं। ऐसे में भाजपा को डर है कि चुनाव हुए तो सपा जीत जाएगी।

सपा प्रत्याशियों को गन्ना समिति में नहीं घुसने दिया जा रहा

इस अवसर पर सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह ने कहा कि सपा को नामांकन से रोककर भाजपा निर्विरोध अपने आदमी को जितवाना चाहती है। इसके लिए पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में प्रशासन सपा प्रत्याशियों को गन्ना समिति में नहीं घुसने दिया जा रहा है। जबकि सुबह 10 बजे से ही नामांकन पत्र मिलने शुरू हो चुके हैं। सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गन्ना समिति पर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं। मुरादाबाद जिला प्रशासन ने सपा के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निष्पक्ष चुनाव कराने की बात कही है।



Tags:    

Similar News