Moradabad News: भरभराकर गिरा शादी हॉल का लिंटर, मलबे में दबे दो मजदूर

Moradabad News: मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव मेें एक बड़ी घटना घट गई। काशीपुर अलीगंज मार्ग पर सुल्तान पुत्र आशाकली अपने शादी हॉल का लिंटर डलवा रहे थे। तभी...

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2024-08-10 17:19 GMT

Moradabad News (Pic: Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के करनपुर गांव मेें एक बड़ी घटना घट गई। दरअसल, काशीपुर अलीगंज मार्ग पर सुल्तान पुत्र आशाकली अपने शादी हॉल का लिंटर डलवा रहे थे। तभी अचानक से लिंटर भरभरा कर गिर गया। जिसके बाद मलबे में दो मजदूर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली तो थाना मुंढापांडे प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौक़े पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की सूचना दमकल विभाग और आला अधिकारियों को दी।

घायल मजदूरों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

मामले की सूचना पर दमकल विभाग पहुंचा और मलबे के नीचे दबे घायलों को निकालने में जुट गई। वहीं पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वही अन्य और जरूरी दबे सामान को भी पुलिस मलबे के नीचे से निकाल रही है।

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम

मौके पर पहुंचे एसडीएम ने घटना का मौका मुआयना कर जानकारी देते हुए बताया कि शादी हॉल का लेटर पढ़ रहा था। अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे दो मजदूर दबकर घायल हुए हैं। उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। जबकि अन्य और मलबे के नीचे दबे जरूरी सामान को भी पुलिस द्वारा निकाला जा रहा है।

Tags:    

Similar News