Moradabad: नाबालिग के साथ हैवानियत, दीवार फांदकर घर में घुसा था आरोपी...गिरफ़्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

Moradabad Rape News:  पुलिस का कहना है कि, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Report :  Shahnawaz
Update: 2024-01-08 10:11 GMT

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Moradabad News: सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिले में जुर्म थमने का नाम नहीं ले रहा। युवतियां अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं है। ऐसी ही एक घटना मुरादाबाद के थाना डिलारी इलाके में एक नाबालिग युवती के साथ हुई। युवक द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

इस संबंध में एसएचओ डिलारी को तहरीर देते हुए पीड़ित युवती की मां ने जानकारी दी कि, उसकी 16 वर्षीय बेटी बीती 6 जनवरी की रात घर में सोई थी। घर की दीवार छोटी है। जिसका फायदा उठाते हुए मुजरिम ने वारदात को अंजाम दिया। 

दीवार कूदकर घर में घुसा

पीड़िता की मां ने बताया, आरोपी युवक अनुज जो इसी गांव का रहने वाला है। घर की दीवार कूदकर घुस आया। उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी और बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया। युवती के साथ हैवानियत का खेल खेलने के बाद आरोपी फरार हो गया। सुबह युवती ने इस बात की जानकारी परिवार वालों को दी। पीड़िता के घर वाले आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की। इस पर युवक के परिजन अपने पुत्र को समझने या सजा देने की बजाए युवती के परिजनों को ही गाली-गलौज करने लगे। धक्का मार युवती के परिजनों को अपने घर से निकाल दिया। 

पुलिस आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए दे रही दबिश 

इसके बाद पीड़ित परिवार डिलारी पुलिस के पास पहुंचा। तहरीर के आधार पर 21 साल के आरोपी अनुज के खिलाफ बलात्कार की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इतना ही नहीं, आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि, आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है की जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News