नकवी ने कहा- योग है सेहत का खजाना, PM ने दिलाई इसे WORLD में पहचान

Update: 2016-06-21 08:43 GMT

[nextpage title="next" ]

मेरठः अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मेरठ पहुंचे केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि योग को किसी धर्म संप्रदाय से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। योग सेहत का खजाना है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग सबसे अधिक कारगर साबित हो रहा है। हमें योग पर जरूर ध्यान देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में चल रहे योग शिविर में शामिल हुए। उनके साथ यहां पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान ने भी योग किया।

नीचे की स्लाइड्स में पढ़ें क्या कहा नकवी ने...

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

विश्व में दिलायी योग को पहचान

-चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में सात दिन से योग शिविर चल रहा था।

-इस शिविर का संचालन योग गुरु कर्मवीर कर रहे थे।

-विश्व योग दिवस पर मेरठ पहुंचे मुख्तार अब्बास नकवी ने योग किया और पीएम की तारीफ की।

-उन्होंने कहा- आज भारतीय योग की पहचान पूरे विश्व में है।

-इसको विश्व में पहचान दिलाने का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी को जाता है।

-उन्होंने 40 मुस्लिम देश समेत 177 देशों में योग दिवस को मनाने का संकल्प सर्व सम्मति से कराया।

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

योग को धर्म से जोड़ना है गलत

-केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योग को धर्म से जोड़ना गलत है।

-सेहत ही इंसान की सबसे बड़ी दौलत है।

-योग को एक विज्ञान के रूप में लेना चाहिए।

-जो लोग योग को धर्म से जोड़कर देख रहे हैं वह नादानी कर रहे हैं।

-योग राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का प्रतीक है।

-इस पर किसी को विवाद नहीं करना चाहिए।

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

योग का उठाया लाभ

-सात दिन से चल रहे इस योग शिविर में लोगों ने योग का लाभ उठाया।

-चेतन चौहान के अलावा सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी इस शिविर में मौजूद रहे।

-कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

-योग गुरू कर्मवीर ने कहा कि योग से काया निरोगी रहती है।

-इंसान को दिन में कुछ समय योग के लिए जरूर देना चाहिए।

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

[/nextpage]

 

 

Tags:    

Similar News