Mukhtar Ansari News: मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्‍टर एक्‍ट के केस में आज आ सकता है फैसला, MP/MLA कोर्ट में है सुनवाई

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी पर करंडा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस केस में गैंग चार्ट में कपिल सिंह हत्या कांड और मीर हसन पर हमले का मामला शामिल है।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-09-20 03:11 GMT

जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी ( सोशल मीडिया)

Mukhtar Ansari News: जेल में बंद माफिया ड़ॉन मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। माफिया मुख्तार को कोर्ट में एक के बाद एक मामलों में लगातार सजा मिल रही है। वहीं, माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर के मामले में आज आज यानी कि बुधवार (20 सितंबर) को गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगी। वकीलों की हड़ताल के चलते कई बार सुनवाई टल चुकी है। जस्टिस अरविंद कुमार मिश्र इस मामले की सुनवाई करे रह रहे हैं। बता दें कि मुख्तार अंसारी पर करंडा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। इस केस में गैंग चार्ट में कपिल सिंह हत्या कांड और मीर हसन पर हमले का मामला शामिल है।

करण्डा थाना क्षेत्र के सुआपुर के रहने वाले कपिल देव सिंह हत्या मामले से जुड़ा गैंगस्टर केस चल रहा है। इस हत्या मामले में मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट में केस चल रहा है। मुख्तार को कपिलदेव सिंह हत्याकांड में साजिश करने का आरोपी बनाया गया है। साल 2009 में करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर में कपिल देव सिंह नाम के शख्स की हत्या हुई थी। आरोप है कि मुख्तार ने जेल में रहते हुए कपिल देव सिंह की हत्या करवाई थी। इस हत्या के बाद साल 2010 में मुख्तार पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके गैंग चार्ट में कपिलदेव हत्या कांड और मुहम्मदाबाद में दर्ज हुए एक अन्य हत्या के प्रयास का मामला शामिल किया गया था।

दोनों मामलों में बरी हो चुका है मुख्तार अंसारी 

बता दें कि साल 2009 में करंडा थाने में मुख्तार अंसारी पर कपिल देव सिंह की हत्या का केस दर्ज हुआ था। उसी साल मुहम्मदाबाद थाने में मीर हसन की ओर से खुद पर हमला करने के मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें पुलिस ने बाद में विवेचना के दौरान मुख्तार अंसारी का नाम जोड़ा था। मुख्तार के वकील लियाकत अली के अनुसार जिस समय दोनों मामले दर्ज हुए थे, उनके क्लाइंट मुख्तार अंसारी जेल में बंद थे। कपिलदेव सिंह हत्याकांड के केस में मुख्तार को कोर्ट पहले ही बरी कर चुकी है। इसी साल मई महीने में मुहम्मदाबाद के मीर हसन पर हमले के मामले में भी कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को दोष मुक्त करार दिया है।  

Tags:    

Similar News