Mukhtar Ansari in Banda Jail: बांदा जेल में 6 घंटे सघन तलाशी के बाद वापस लौटे डीआईजी जेल

Mukhtar Ansari in Banda Jail: डीआईजी जेल ने बताया कि निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, न ही विशेष कमियां मिली।

Newstrack :  Anwar Raza
Update: 2022-06-08 12:44 GMT

बांदा जेल: 5 जेलकर्मी निलंबित, 6 घंटे सघन तलाशी के बाद वापस लौटे डीआईजी जेल

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में मुख्तार के बैरिक में आम और अन्य सामान मिलने के बाद 5 जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद आज डीआईजी जेल संजीव त्रिपाठी (DIG Jail Sanjeev Tripathi) जांच करने मंडल कारागार पंहुचे, जहां उन्होंने पूरे जेल कैम्पस का बारीकी से निरीक्षण किया है। करीब 6 घंटे निरीक्षण के बाद डीआईजी जेल वापस लौट गए।

डीआईजी जेल ने बताया कि निरीक्षण में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, न ही विशेष कमियां मिली। उस दिन निरीक्षण के दौरान डीएम साहब को रुकना पड़ा जिस कारण डिप्टी जेलर पर कार्यवाही की गई। आज भी निरीक्षण के दौरान प्रभारी जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं, सुरक्षा को देखते हुए खास व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।

डीएम एसपी ने किया था जेल का निरीक्षण

आपको बता दें कि सोमवार देर रात करीब 9 बजे डीएम एसपी भारी पुलिस बल के साथ जेल के औचक निरीक्षण को पहुंचे थे, उस दौरान जेल प्रशासन में हड़कम्प मच गया था। जेल में पहुचने के बाद डीएम एसपी को करीब 15 मिनट इंतज़ार करना पड़ा, जिससे उन्हें आशंका हुई।

ताला खुलते ही सभी अधिकारी जेल कैम्पस का बारीकी से निरीक्षण करने में जुट गए, जहां उन्हें मुख्तार की तन्हाई बैरिक में बड़ी संख्या में आम, कीवी सहित कुछ और सामान मौजूद मिला, साथ ही मुख्तार की सुरक्षा में लगे जेल कर्मी भी बगैर बॉडी कैम के मिले, जिस पर उन्होंने करीब डेढ़ घंटे से ज्यादा जेल कैम्पस के अंदर निरीक्षण करते रहे।

4 जेल सुरक्षा कर्मी सस्पेंड

मौजूद डिप्टी जेलर से पूछने पर गोलमोल जवाब मिला। करीब 10:40 बजे जेल परिसर से बाहर आये। जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने एक संयुक्त रिपोर्ट कल शासन को भेजी थी। जिस पर डीजी जेल आनंद कुमार ने डिप्टी जेलर वीरेश्वर प्रताप सिंह सहित 4 जेल सुरक्षा कर्मी सस्पेंड कर दिए हैं। इस बात की पुष्टि जेलर वीरेंद्र कुमार ने की है।

Tags:    

Similar News