Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह के निधन पर बोले उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उनका जाना राजनीति व समाज की बड़ी क्षति

Mulayam Singh Yadav Death News: तबीयत बिगड़ने पर मुलायम सिंह यादव पहली अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से प्रदेश व राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-10 07:01 GMT

Deputy Chief Minister Brijesh Pathak (photo: social media ) 

Mulayam Singh Yadav Death News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पहली अक्टूबर को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से प्रदेश व राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ नेता के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दु:ख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं। उनके निधन से मैं निशब्द हूं। राजनेता, वरिष्ठ प्रशासक, जमीनी नेता और बहुत अच्छे इंसान। उनका निधन राजनीति व समाज की बड़ी क्षति है। भारतीय मूल्यों में उनकी गहरी आस्था थी। समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के करोड़ों लोगों की आवाज थे। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनगिनत प्रयास किए। उनका समर्पण और सेवाभाव लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Tags:    

Similar News