Mulayam Singh Yadav Funeral News: मुलायम सिंह यादव पंच तत्व में विलीन, अमर रहें के घोष से गूंजा स्थल

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेला ग्राउंड ले जाया जा रहा है। दोपहर 3 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-10-11 10:53 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral

Mulayam Singh Yadav funeral News Live: उत्तर भारत में पिछड़ों के कद्दावर नेता और समर्थकों के बीच 'नेताजी' के नाम से लोकप्रिय मुलायम सिंह यादव (Netaji Mulayam Singh Yadav) आज पंच तत्व में विलीन हो गए। उनके पुत्र अखिलेश यादव ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उद्योगपति अनिल अंबानी, बाबा रामदेव, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री आदि मौजूद रहे। मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह गुरूग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। 82 साल के मुलायम पिछले 50 दिन से मेदांता में इलाजरत थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सैफई पहुंच चुका है। आज यानी मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई स्थित उनके घर से लाकर सैफई मेला ग्राउंड में रखा गया था। यहां कल रात से ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों का आना शुरू हो गया था।

Full View

 यूपी की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (Netaji Mulayam Singh Yadav) के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार चंदन के लकड़ी से किया गया। 

Mulayam Singh Yadav funeral News Live Saifai 11 October 2022

Live Updates
2022-10-11 09:46 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर सैफई में उस स्टेज पर पहुंच गया है जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जा जाएगी। लोग नेताजी की एक झलक पाने को बेताब हैं। लोग पेड़ों पर चढ़ गए हैं और नेताजी अमर रहे के नारे लगा रहे हैं।अखिलेश यादव अंत्येष्टि की तैयारियों में व्यस्त हैं। बाबा रामदेव, अशोक गहलोत व कई अन्य वीआईपी मौजूद हैं।

2022-10-11 09:40 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: सांसद वरुण गांधी ने सैफई जाकर अखिलेश यादव को सांत्वना दी।

2022-10-11 09:28 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral:जनप्रिय नेता मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर अंतिम विश्राम स्थल के लिए बढ़ रहा है लोगों में कोलाहल है। भारी जनसमूह के बीच पार्थिव शरीर को धीरे धीरे स्टेज की तरफ ले जाया जा रहा है जहां कुछ देर बाद उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।  वातावरण में नेताजी अमर रहें, जब तक सूरज चांद रहेगा मुलायम तेरा नाम रहेगा के नारों की गूंज तेज हो रही है। 

2022-10-11 09:03 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live:  मुलायम सिंह यादव की अंत्येष्टि का समय निकट आ गया है। कुछ ही देर में उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाएगा। अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए लाखों लोगों सैलाब उमड़ पड़ा है। लोगों को उस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का इंतजार है जब उनका प्रिय नेता पंच तत्व में विलीन होकर जन जन में समा जाएगा।

2022-10-11 08:37 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: सैफई गांव में इसी जगह पर मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। दोपहर 3 बजे अंतिम संस्‍कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अखिलेश यादव अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि देंगे। और मुलायम सिंह यादव अमर हो जाएंगे। रह जाएगा सिर्फ नाम।

2022-10-11 08:30 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: नेताजी को श्रद्धांजलि देने बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सैफई पहुंच गए हैं। उनके साथ मनोज झा भी हैं। 

2022-10-11 08:01 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: मुलायम सिंह यादव को अंतिम विदाई के लिए सैफई में उमड़ा जनसैलाब

समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार को उनके पैतृक गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का सोमवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को सोमवार शाम सैफई लाया गया और उनकी 'कोठी' में रखा गया, जहां लोग "नेताजी" को अंतिम सम्मान देने के लिए उमड़े, क्योंकि यादव को प्यार से नेताजी बुलाया जाता था।

2022-10-11 07:28 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार का समय नजदीक आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां संपन्न करानी शुरू कर दी हैं।

2022-10-11 07:23 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को अंतिम सम्मान दिया।

2022-10-11 06:55 GMT

Mulayam Singh Yadav Funeral News Live: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू सैफई पहुंचे, रालोद चीफ जयंत चौधरी भी कुछ देर में पहुंचेंगे। यहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ नेताजी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि मंगलवार को यहां समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए एक मंच बनाने का काम रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी के बीच पुरुषों और मशीनों ने रात भर किया। उन्होंने बूंदा बांदी और आसमान पर छाए बादलों के बीच मंच से पहले क्षेत्र को कवर करने के लिए एक विशाल तिरपाल पंडाल भी खड़ा किया। मंच और पंडाल दोनों मेला मैदान परिसर के अंदर बनाए गए हैं, जहां पांच साल पहले तक प्रसिद्ध वार्षिक सैफई महोत्सव आयोजित किया जाता था।

Tags:    

Similar News