Bareilly News: छह साल का इश्क, सबा से सोनी बनने की कहानी, साक्षी बना यूपी का अगस्त्य मुनि आश्रम

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में प्यार के सामने धर्म की दीवार टूट गयी। जनपद में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने प्रेमी अंकुर देवल संग शादी रचा ली।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2023-02-04 09:42 GMT

अगस्त्य मुनि आश्रम में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में प्यार के सामने धर्म की दीवार टूट गयी। जनपद में एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपने प्रेमी अंकुर देवल संग शादी रचा ली। तहसील आंवला की रहने वाली सबा बी ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू रीति रीवाज से अगस्त मुनि आश्रम में शादी कर ली। लड़की ने अपना नाम सबा बी से बदलकर सोनी देवल रख लिया।

6 साल से थे प्रेम संबंध

सोनी देवल ने बताया कि उसने हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। उसकी उम्र 21 साल है। सोनी ने बताया कि उसके विशारतगंज निवासी अंकुर देवल के साथ करीब 6 साल से प्रेम संबंध हैं। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन उनकी शादी में मजहब आड़े आ रहा था। जिसके कारण उसने अपना घर छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह दोनों अगत्स्य मुनि आश्रम में पंडित केके शंखधार के पास पहुंचे। दोनों नें अपनी शादी की इच्छा जताई।

अगस्त्य मुनि आश्रम में हुई शादी

अगस्त्य मुनि आश्रम के पंडित केके शंखधार ने बताया कि उन्होने सबा बी का शुद्धिकरण करवाया और सनातन पद्धित से अंकुर देवल से उसकी शादी करवा दी। शंखधार ने बताया कि सबा ने शपथ पत्र देकर अपना विवाह पंजीकरण कराया है। सबा ने धर्म परिवर्तन के लिए विधिवत तरीके से जिलाधिकारी बरेली कार्यालय में आवेदन भी कर दिया है। अंकुर देवल ने बताया कि वह कस्बे में फेरी लगाकर कपड़ा बेचता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात उसी मार्केट में सबा से हो गयी। दोनों के बीच बातचीत शुरु हो गयी। दोनों के बीच दोस्ती हो गयी और दोस्ती प्यार में बदल गयी।

पिता ने नाबालिग बताकर दर्ज करवाई रिपोर्ट 

सोनी देवल का कहना है कि उसके पिता ने थाना अलीगंज में अंकुर देवल और उसके भाई के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें सोनी की उम्र 16 साल बतायी गयी है। जबकि वह बालिग है उसने अपनी मर्जी से शादी की है।

Tags:    

Similar News