ODOP कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नंदी, बोले- भारत की अर्थव्यवस्था का सिरमौर बनने की ओर बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

ODOP program In Lucknow: मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट और एक्सपर्ट का हब बन कर उभरा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश औद्योगिक उन्नति और आर्थिक प्रगति के शिखर पर पहुंचने की ओर निरंतर अग्रसर है।

Update: 2023-03-31 23:01 GMT
Nand Gopal Gupta Nandi addressed the program of odop

ODOP program In Lucknow: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन सभागार में आयोजित ODOP के अंतर्गत विभिन्न पुरस्कार एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत टूलकिट वितरण समारोह में सम्मिलित हुए।

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट और एक्सपर्ट का हब बन कर उभरा है। नए भारत का नया उत्तर प्रदेश औद्योगिक उन्नति और आर्थिक प्रगति के शिखर पर पहुंचने की ओर निरंतर अग्रसर है। सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश, सबसे ज्यादा युवा शक्ति वाला प्रदेश, सबसे ज्यादा संसाधन वाला प्रदेश होने के कारण उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा संभावना वाला प्रदेश है। मुख्यमंत्री इन संभावनाओं को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी रोड मैप के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

मंत्री नन्दी ने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्धता उत्तर प्रदेश के वर्तमान और भविष्य को संवारने के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश के विकास व प्रदेश वासियों की खुशहाली के प्रति मुख्यमंत्री जी का कमिटमेंट समृद्ध व आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की बुनियाद बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर गुजरते दिन के साथ उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का सिरमौर बनने की ओर ठोस कदमों के साथ आगे बढ़ रहा है। इस दिशा में निर्यात सेक्टर की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। आज उत्तर प्रदेश भारत का पांचवा सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 2017 से लगातार उत्तर प्रदेश के निर्यात में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की जा रही है। 2016-17 में प्रदेश में जहां लगभग 84282 करोड़ का निर्यात हुआ। वहीं 2021-22 में रिकॉर्ड 157000 करोड़ का निर्यात दर्ज किया गया ।

वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 175000 करोड़ के निर्यात का अनुमान है

सितंबर माह में प्रदेश के पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होने जा रहा है। इसका क्वेश्चन जैसे समारोह 19 मार्च 2023 को दिल्ली में संपन्न हुआ है। यह आयोजन प्रदेश के निर्यात को उद्यमियों और कारीगरों की समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज 25 विभिन्न श्रेणियों में 35 निर्यातकों को राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। इस अवसर पर सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। मंत्री नन्दी ने कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इससे प्रेरणा लेकर निर्यात के क्षेत्र में नए उद्यमी नई उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए उत्साहित होंगे। मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर एक नामी बनाने के संकल्प को पूरा करने में निर्यात प्रोत्साहन विभाग अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Tags:    

Similar News