आगरा में तिरंगे का अपमान, जिलाधिकारी कार्यालय पर लगाया उलटा राष्ट्रध्वज

बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर तिरंगा लगाया गया, जो उलटा लगा है। यहां जिलाधिकारी कार्यालय के अलावा एसएसपी का दफ्तर भी है। जिस बिल्डिंग मैं सैनिक कल्याण अधिकारी का ऑफिस है उसी बिल्डिंग पर यह तिरंगा फहराया गया है। जिस समय राष्ट्र ध्वज लगाया गया, जिलाधिकारी पंकज कुमार अपने कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

Update: 2016-08-10 07:25 GMT

आगरा: एक तरफ जहां देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी देश मैं तिरंगे के सम्मान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के एक जिलाधिकारी जैसे जिम्मेदार अधिकारी के कार्यालय में तिरंगे का अपमान किया जा रहा है। विश्व प्रसिद्ध ताज नगरी आगरा के जिलाधिकारी कार्यालय पर उलटा तिरंगा फहरा दिया गया है।

-बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर तिरंगा लगाया गया, जो उलटा लगा है।

-यहां जिलाधिकारी कार्यालय के अलावा एसएसपी का दफ्तर भी है।

-जिस बिल्डिंग मैं सैनिक कल्याण अधिकारी का ऑफिस है उसी बिल्डिंग पर यह तिरंगा फहराया गया है।

-जिस समय राष्ट्र ध्वज लगाया गया, जिलाधिकारी पंकज कुमार अपने कार्यालय में मौजूद थे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी।

-मीडिया द्वारा दी गई जानकारी के बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्र ध्वज के अपमान के लिए जिम्मेदार कर्मचारी पर कार्रवाई की बात कही है।

Tags:    

Similar News