Noida News: नोएडावासियों को दीपावली तक नहीं मिलेगा गंगाजल, 240 एमएलडी होती है सप्लाई

15 अक्टूबर को हरिद्बार से नहर को बंद कर सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। 5 नवंबर को दोबारा से पानी गंग नहर में छोड़ा जाएगा।

Report :  Deepankar Jain
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-10-14 13:12 GMT
गंगा नहर की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Noida News। गंगा नहर की सफाई के चलते नोएडा में 17 अक्टूबर से गंगाजल की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। दीपावली के बाद ही आपूर्ति को दोबारा से बहाल किया जा सकेगा। ऐसे में शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सबसे ज्यादा मुश्किल हाईराइज इमारतों में रहने वालों को होगी। प्रेशर कम होने से वहां सप्लाई का पानी पहुंचने में परेशानी हो सकती है।

15 अक्टूबर को हरिद्बार से नहर को बंद कर सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। 5 नवंबर को दोबारा से पानी गंग नहर में छोड़ा जाएगा। यहां पानी आठ नवंबर तक प्लांट तक पहुंचेगा इसके बाद दोबारा से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। गंगनहर बंद होने के बाद दो दिन तक यानी 17 और 18 तक प्रताप विहार प्लांट से रिजर्व पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके बाद नोएडा को गंगा जल की सप्लाई नहीं की जा सकेगी। शहर में 406 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की आपूर्ति की जाती रही है। इसमें 240 एमएलडी गंगाजल शामिल है, जबकि 160 एमएलडी सामान्य पानी है।

गंगाजल दो लाइन के जरिये गाजियाबाद से नोएडा में आ रहा है। गंगाजल बंद होने के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए नोएडा प्राधिकरण के पास ट्यूबवेल और रेनीवेल से 340 एमएलडी भूजल उपलब्ध करा रहा था। शहर में 11 रैनीवेल व 410 ट्यूबवेल हैं। पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो इसके लिए 40 नए नलकूपों को नए बोर के साथ शुरू करने की कवायद की जा रही है।

गंगा नहर की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

तृतीय चरण के पूरा होने पर नहीं होगी समस्या

गंगा जल के तीसरे चरण का काम दिसंबर-2021 पूरा होने की संभावना है। तृतीय चरण में 37.50 क्यूसैक गंगाजल (90 एमएलडी) परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। परियोजना से नोएडा को कुल 330 एमएलडी गंगजल की सप्लाई हो जाएगी। वर्तमान में 240 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। नोएडा प्राधिकरण व उप्र आवास विकास परिषद संयुक्त प्रयास है। योजना का मूर्हत रूप देने का काम यूपी जल निगम कर रहा है। दरअसल, यह योजना 5० क्यूसैक गंगाजल की है।

जिसमें नोएडा का 75 प्रतिशत 37.50 क्यूसैक गंगाजल मिलेगा और यूपीएवीपी का 25 प्रतिशत 22.5 क्यूसैक गंगाजल की सप्लाई की जाएगी। 14 मार्च 2018 को योजना पर कार्य शुरू किया गया। योजना की लागत 239.69 करोड़ लगाई गई थी। लेकिन बाद में रिवाइजड कर इसकी लागत 304.185 करोड़ रुपए की गई। अनुबंध 75 अनुपात 25 का है। ऐसे में नोएडा प्राधिकरण योाजना पर 228.14 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। इस लागत में 135.16 करोड़ रुपए यूपी जल निगम को दिए जा रहे हैं। शेष 92.97 करोड़ रुपए एनएचएआई को दिए जा रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, Noida today hindi news, Noida ki taja khabar , ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News