Noida News: बेसमेंट निर्माण के दौरान दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

Noida News: नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित ए 35 के बेसमेंट में हो रहे निर्माण के दौरान दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

Report :  Deepankar Jain
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-11-15 18:20 GMT

नोएडा: बेसमेंट में हो रहे निर्माण में दीवार गिरी, 2 मजदूरों की मौत: कांसेप्ट इमेज- सोशल मीडिया  

Noida News: थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित ए 35 के बेसमेंट में हो रहे निर्माण (construction in basement) कार्य के दौरान दीवार ढहने (wall fell) से 2 मजदूर उसमें दब गए। दीवार गिरते ही हड़कंप मच गया। लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। इसी दौरान किसी ने हादसे की सूचना पुलिस (UP Police) को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों मजदूरों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल ले गई। जहां जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित (both declared dead) कर दिया गया।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना सोमवार रात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह देखा जा रहा है कि रात में कैसे निर्माण हो रहा था। सुरक्षा मानकों का ध्यान क्यों नहीं रखा गया था।

दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई

नोएडा जोन एडीसीपी रणविजय सिंह (Noida Zone ADCP Ranvijay Singh) ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर दो स्थित ए 35 बिल्डिंग के बेसमेंट में सोमवार रात निर्माण कार्य चल रहा था। राजू नामक ठेकेदार यह निर्माण कार्य करा रहा था। इस दौरान एक तरफ सरिया बांधा जा रहा था और 3 मजदूर नीचे काम कर रहे थे। तभी दूसरी तरफ की दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई (the wall suddenly collapsed) जिसमें तीनों मजदूर दब गए। गार्ड और दूसरे लोगों ने एक मजदूर को किसी तरह से बाहर निकाल लिया।



2 मजदूरों की मौत

जबकि 2 मजदूरों को पुलिस द्वारा बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों में से सिर्फ एक की पहचान हुई है। मृतक का नाम अतुल दास (45) है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और परिवार के साथ सेक्टर 2 में ही रहता था। जबकि दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने किसी तरह की शिकायत नहीं की है। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021


Tags:    

Similar News