Supertech Emerald Tower : सुपरटेक एमराल्ड टावर धव्स्तीकरण मामला, कैसे गिराए जाएं दोनों टावर, बताएगा कंप्यूटराइज एनिमेटड डिजाइन

Supertech Emerald Tower : सुपरटेक एमराल्ड टावर धव्स्तीकरण मामला, दोनों टावरों के ध्वस्तीकरण से पहले कंप्यूटराइज मॉडल तैयार किया जाएगा।

Report :  Deepankar Jain
Published By :  Vidushi Mishra
Update:2021-10-12 19:32 IST

सुपरटेक एमराल्ड मामला (फोटो : सोशल मीडिया )

Supertech Emerald Tower : सुपरटेक एमराल्ड टावर धव्स्तीकरण मामला, दोनों टावरों के ध्वस्तीकरण से पहले कंप्यूटराइज मॉडल तैयार किया जाएगा। इमारत में लगे कंस्ट्रक्शन वेट (भार) का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद एक एनिमेटड स्ट्रक्चर तैयार कर उसका प्रजेंटेशन नोएडा प्राधिकरण में किया जाएगा।

इसके लिए तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है। दो से तीन दिन में फाइनल रिपोर्ट प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। इसके बाद शार्ट टर्म टेंडर जारी कर इमारत को ध्वस्त किया जाएगा। इसमे सबसे महत्वपूर्ण अन्य इमारतों की दूरी होगी।

क्या है सुपरटेक एमराल्ड टावर धव्स्तीकरण मामला

Kya Hai Supertech Emerald Tower Dhwastikaran Mamla

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों टावर सियान और एपेक्स को ध्वस्त करने के आदेश 31 अगस्त 2०21 को दिए। इसके लिए प्राधिकरण को 3० नवंबर का समय दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही प्राधिकरण सीबीआरआई की मदद ले रहा है। मंगलवार को दोनों टावरों को गिराने के लिए एक समिति गठित की।


इस समिति में एनबीसीसी के एक्स सीएमडी, इंडियन डिमोलिशन एसोसिएशन के सदस्य और सीबीआरआई की टीम शामिल होंगे। प्राधिकरण ने बताया कि यह टीम एक एनिमेटड फ्रेम के जरिए यह दिखाएगी कि दोनों इमारतों को कैसे गिराया जाए।

यह भी अध्ययन किया जाएगा कि इमारत को गिराने में कितना एक्सप्लोसिव लगाया जाए जिससे आस पास की इमारतों को कोई नुकसान तो नहीं हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रजेंटेशन के बाद यह स्थिति बिल्कुल साफ हो जाएगी। प्राधिकरण का मत है इमारत गिराने में किसी भी प्रकार की गलती की कोई गुंजाइश न रहे।

सुपरटेक एमराल्ड टावर धव्स्तीकरणः टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

सीबीआरआई और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने मंगलवार को दोनों टावरों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान टीम ने टावरों की कई फोटोग्राफ भी लिए। इससे पहले भी सीबीआरआई टीम दोनों टावरों का स्थलीय निरीक्षण कर चुकी है।

सुपरटेक एमराल्ड टावर धव्स्तीकरण का किस तरह से तैयार होगा प्रजेंटेशन

Supertech Emerald Tower Dhwastikaran Ka Kis Tarah Se Taiyaar Hoga Presentation

-ड्रोन के जरिए किए गए सर्वे के आधार पर

- स्थलीय निरीक्षण कि दौरान लिए गए फोटोग्राफ

-इमारत की ऊंचाई इसमें लगाया गया कंस्ट्रक्शन माल

-दोनों टावरों की अन्य टावरों से दूरी

-दोनों टावरों का बेसमेंट और इसकी गहराई।

सुपरटेक एमराल्ड टावर धव्स्तीकरणः जारी होंगे शार्ट टर्म टेंडर

इमारतों को ध्वस्त करने के लिए कंपनी का चयन किया जाएगा। इसक लिए शार्ट टर्म टेंडर जारी कर कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। कंपनी कार्ययोजना के आधार पर इमारत को ध्वस्त करेगी। इसके बाद मलबे को डिमोलिशन साइट तक पहुंचाने का कार्य एनजीटी के नियमों के अनुसार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News